फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसाई को मारी गोली, स्थिति गंभीर

Wed, 19 Apr 2023 09:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में बाइक सवार अपराधियों ने गेहूं एवं अन्य अनाजों का कारोबार करने वाले कारोबारी निलेश कुमार उर्फ राजा बाबू को गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी है।
विज्ञापन
इलाजरत व्यवसाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पटियासा में बाइक सवार अपराधियों ने गेहूं एवं अन्य अनाजों का कारोबार करने वाले कारोबारी निलेश कुमार उर्फ राजा बाबू को गोली मार दी। अपराधियों ने उन्हें दो गोली मारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी पहले संदीप नाम के व्यवसाई के गद्दी पर घुसे और हथियार के बल पर उसके स्टाफ से करीब 10 हजार रुपये छीन लिए। फिर निलेश उर्फ़ राजा बाबू से उसके गल्ले की चाबी मांगी। राजा बाबू ने चाबी देने से इंकार कर दिया। उसके इंकार करते ही अपराधी ने दनादन उन्हें दो गोली मार दी। गोली लगते ही निलेश जमीं पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें