फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में अपराधियों ने युवक को मारी गोली

Mon, 27 Feb 2023 08:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में कार सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा-1 निवासी स्वर्गीय दीना महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में कार सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके हड़कंप मच गया।वहीं इस घटना को लेकर परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा 1 निवासी स्वर्गीय दीना महतो के पुत्र लक्ष्मण महतो के रूप में की गई है।

विज्ञापन


शौच करने निकला था घर से बाहर 
परिजनों ने बताया कि बीती रात लक्ष्मण महतो अपने घर से निकल कर बाहर शौच करने के लिए गए थे। तभी एक कार पर अपराधी आए और उसे गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी अपराधियों ने लक्ष्मण महतो की हत्या गोली मारकर कर दी। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने तेघड़ा थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि वह मजदूरी करता था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें