फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार में अपराधियों ने शिक्षक समेत दो का किया मर्डर, पुलिस कह रही- जांच चल रही

Sun, 18 Jun 2023 11:34 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल

सार

 बिहार में फिर बेलगाम अपराधियों ने शिक्षक समेत दो लोगों को गोली से भुन दिया। इस घटना में दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना का कता कारण है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से जहां एक ओर लोगों में दहशत है वहीं आक्रोश भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
अस्पताल जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिहार में फिर बेलगाम अपराधियों ने शिक्षक समेत दो लोगों को गोली से भुन दिया। इस घटना में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का कारण क्या है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना से जहां एक ओर लोगों में दहशत है वहीं आक्रोश भी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घटना सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी की है। मृतक दीनापट्टी निवासी मो नूरुल्ला और सिकंदर दास हैं।
विज्ञापन


घर के सामने मारी गोली 
ग्रामीणों का कहना है कि बाइक पर सवार तीन की संख्यां में अपराधियों ने दीनापट्टी पहुंच दोनो युवकों को उसके घर के पास ही गोली मारकर फरार हो गए। 
मृतक के परिजन का कहना है कि हमलोग घर के अंदर थे। अचानक आवाज हुआ तो हमलोगों ने समझा कि दुकान में जो बल्ब लगा है वही फूटा है,जब बाहर निकल कर देखे तो दोनों लहूलुहान दरवाजे पर गिरे हुए थे।  घटना के बाद एक तरफ जहां दहशत का आलम है वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को पिपरा के सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि गोली किसने चलाई यह हमलोग नहीं देख सके। परिजनों ने किसी से किसी प्रकार की दुश्मनी से भी इंकार किया है।

शिक्षक को तीन गोली लगी 
चिकित्सक ने बताया कि मृतक शिक्षक मो नुरुल्ला को तीन गोली लगी है जबकि सिकंदर दास को दो गोली लगी है। सिकंदर गांव में ही दुकान करता था। दोनो युवकों की मौत के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया है। लोग दहशत में है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पिपरा पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार इंद्रप्रकाश भी अस्पताल पहुंच घटना को लेकर जायजा ले रहे हैं।थाना अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि दिनापट्टी गांव में अपराधियो द्वारा दो को गोली मारी है जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल की बारीकी से सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियो की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें