फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, मायके वालों ने गर्भवती का गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

Thu, 01 Feb 2024 12:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला है। वहीं, मायके वालों ने चार हजार के खातिर गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक महिला और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मामला राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत विस्थापित नगर का है। मृतका की पहचान विस्थापित नगर निवासी हीरा चौधरी की (22) वर्षीया पत्नी अनीता कुमारी के रूप में की गई है। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को परिजन पुलिस की मदद से शव के पोस्टमॉर्टम को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


छबीलापुर थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव निवासी मृतका के पिता मुंनारिक चौधरी ने बताया कि उनके दामाद हीरा चौधरी हमेशा उन लोगों से पैसे की डिमांड करते रहते थे। शादी के वक्त भी हैसियत के हिसाब से सारा सामान दिया गया था। बुधवार शाम उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी कुएं में गिर गई है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने के उपरांत जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव घर में बरामदे में पड़ा हुआ है और पूरा परिवार फरार है। दामाद ने कुछ दिन पूर्व ही चार हजार रुपये का डिमांड किया था। जो देने में उन्होंने असमर्थता जताया, इसके बाद गला घोंट उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और शव को कुएं में फेंक दिया गया, ताकि हत्या आत्महत्या प्रतीत हो। 

दो साल पूर्व अनीता कुमारी की शादी हीरा चौधरी से हुई थी। अनीता दो महीने की गर्भवती थी, युवक ट्रैक्टर चलाने का काम करता है। घर में अनीता की बहन की शादी की भी तैयारी चल रही थी, जिसके कारण मृतका के पिता ने पैसे देने में दामाद को असमर्थता जताया था। वहीं, घटना के बाद ससुराली परिवार घर छोड़ फरार हैं। 
विज्ञापन


राजगीर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें