युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
बेतिया से बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 48 सेकेंड का है, जिसमें देखा जा रहा है कि दो युवक को कुछ लड़के घेरकर लात, घूसा और डंडे से पिटाई कर रहे हैं। मार खाने वाले दोनों युवक छोड़ देने की भीख मांग रहे हैं, वहां कुछ महिला भी मौजूद हैं।
दरअसल, पूरा मामला बैरिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास की बताई जा रही है। जहां बुधवार के दिन बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर पिटाई की गई है। पिटाई खाने वाले युवक की पहचान कालीबाओ ओपी क्षेत्र के मिस्का टोली निवासी सागर मियां के 25 वर्षीय पुत्र रुस्तम मियां के रूप में की गई है।
हालांकि, रुस्तम के साथ एक और युवक की पिटाई की गई है, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रुस्तम संदिग्ध चरित्र का व्यक्ति है और कुछ महीने पहले कालीबाग ओपी क्षेत्र के जोड़ा इनार मोहल्ले में हुए साम्प्रदायिक दंगे में वह आरोपी था, जिसे पुलिस जेल भी भेजी थी।
वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा मिली जनकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रुस्तम अपने दो दोस्तों के साथ सुभाष चौक के समीप से बकरी चुरा कर भाग रहा था। जहां कुछ लोगों ने उसे और उसके एक साथी को बकरी चोरी करते पकड़ लिए और दोनों की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन जिले में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।