फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में चरम पर अपराध, आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोलियों से भूना, पत्नी बोली- पति ने दी थी सुपारी

Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। ताजा मामला है भोजपुर का जहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोली मार दी।
विज्ञापन
बिहार में दंपती को मारी गोली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आए दिन अपराधियों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। ताजा मामला है भोजपुर का जहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने आरा-बक्सर हाईवे पर दंपती को गोली मार दी। पति को जहां पैर और कमर में गोली लगी है वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पति ने दी थी सुपारी: पत्नी
महिला ने बताया कि हम रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रहे थे। पति ने सुनसान जगह पर गाड़ी रोकर कहा मैं कोई अच्छा होटल देखकर आता हूं। इसके बाद वो 2 लड़कों से बातें करने लगे। दोनों लड़कों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुझे लगता है मेरे पति मुझे मरवाने के लिए लाए थे। 

पहले से कुछ चल रहा था: भोजपुर SP संजय कुमार
वहीं घटना की जानकारी देते हुए भोजपुर SP संजय कुमार सिंह ने कहा कि  यह लोग रेस्टोरेंट से खाना खाकर वापस आ रहे थे तब यह घटना घटी। परिजनों ने भी ज्यादा जानकारी नहीं दी है और घटना का कारण क्या हो सकता है यह भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। संकेत से पता चल रहा है कि पहले से कुछ चल रहा है। जो संकेत दिए गए हैं उस पर जांच करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें