बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात का मामला सामने आया है। यहां ICICI बैंक की एक शाखा में बदमाश 13 लाख रुपये लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में लूट की घटना हुई है। हथियारबंद बदमाश बैंक में दाखिल हुए और 13 लाख 83 हजार रुपये का कैश लूट लिया।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बताया जा रहा है कि बैंक की जिस शाखा में यह घटना घटी है, उससे 200 मीटर की दूरी पर ही सदर थाना स्थित है।