फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: सरकारी स्कूल के भवन में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 17 Jul 2024 10:45 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

बिहार के गोपालगंज जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपियों ने नाबालिग को सरकारी स्कूल के भवन में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपालगंज जिले में सरकारी स्कूल के भवन में तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। घटना गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान लड़की के गांव के ही तीन लड़कों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उठाकर गांव के बाहर स्थित सरकारी स्कूल में ले गए। स्कूल में ले जाने के बाद तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया और मुंह बंद रखने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

असहनीय दर्द से कराहती लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने तुरंत सिधवलिया थाने में पहुंचकर पुलिस को सारी बातें बताई। परिजनों ने गांव के ही तीन लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, शिक्षा के मंदिर में इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें