फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: ANM बनाने वाले प्रेमी को छोड़ा तो शादीशुदा प्रेमिका और पति की कराई हत्या, सुपारी महंगी थी

Wed, 03 May 2023 06:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger Double Murder : पुलिस ने दंपती हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण यह था कि शादीशुदा प्रेमिका को अपने बल पर ANM की नौकरी दिलवाई लेकिन इसके बाद प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में पुलिस ने दंपती हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण यह था कि शादीशुदा प्रेमिका को अपने बल पर ANM नर्स की नौकरी दिलवाई, लेकिन इसके बाद प्रेमिका ने उसका साथ छोड़ दिया था।

विज्ञापन


क्या है मामला
बीते शुक्रवार को सफिया सराय ओपी क्षेत्र के इंद्र पश्चिम पंचायत अंतर्गत डकरा खजुरिया निवासी श्यामवीर साह के पुत्र आशीष राज (50) और उसकी पत्नी सुनीता कुमारी (42) की हत्या चंदनपुरा के पास कर दी थी। मृतक आशीष राज अपनी पत्नी सुनीता कुमारी को उनके कार्यस्थल बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने जा रहा था। सुनीता बरियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थापित थी। आशीष अपने घर से 5 किलोमीटर आगे बढ़ा तभी नया रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनपुरा के पास एनएच 80 पर पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने दोनों पति-पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रेम में मिला था धोखा
मुंगेर पुलिस ने महज 5 दिन के अंदर इस डबल मर्डर का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंगेर के आरक्षी अधीक्षक जेजे रेड्डी ने बताया कि सुनीता देवी का सुनील कुमार चौरसिया से प्रेम संबंध था। इस दौरान उसने सुनीता को अपने दम पर नर्स की नौकरी दिलवाई थी। सुनील के अनुसार नौकरी होने के बाद सुनीता धीरे धीरे सुनील से दुरी बनाने लगी। इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। इस बात को लेकर सुनील अब तनाव में रहने लगा था। लाख समझाने के बाद भी जब सुनीता अपने पुराने प्यार की गली में आने को तैयार नहीं हुई तब प्रतिशोध में आकर सुनील ने दोनों पति पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन


दस लाख में दी थी हत्या की सुपारी  
सुनील ने सुनीता और आशीष राज की हत्या के लिए सुपारी किलर सुमित को ₹10 लाख रुपये में यह सुपारी दी। एसपी ने बताया कि इस कांड में शामिल मुख्य अभियुक्त नया रामनगर थाना क्षेत्र के बरइचक पाटम निवासी  फौजदारी मंडल के पुत्र सुनील कुमार चौरसिया को गिरफ्तार किया और फिर उसकी स्वीकारोक्ति के बाद इस घटना में शामिल तीन अन्य अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन गिरफ्तार अपराधियों में नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश पाटम निवासी सुबोध कुमार मंडल का पुत्र सुमित कुमार उर्फ मुकुल चंद्र भारती, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचा गांव निवासी विमल साह का पुत्र अनिकेत उर्फ रोहित साह और बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर गांव निवासी अरुण सिंह के पुत्र नवीन कुमार शामिल है। उन्होंने कहा कि इस कांड में शामिल सुमित, अनिकेत और नवीन पर पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें