फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पहले चाकू से हत्या, फिर भीड़ का बदला, कुछ ही मिनटों में दो कत्ल; जानें फारबिसगंज में क्या हुआ था?

Thu, 09 Apr 2026 09:09 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

अररिया के फारबिसगंज में मामूली विवाद हिंसक हो गया। सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव फैल गया।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को हुई एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कृषि बाजार प्रांगण के गेट संख्या-2 के पास सत्तू बेचने वाले दुकानदार रवि चौहान (निवासी मटियारी, चौहान टोला) और पिकअप ड्राइवर नबी हुसैन (निवासी अमोना) के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इसी दौरान सत्तू विक्रेता ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर ड्राइवर की हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। कई लोग मौके पर मौजूद थे, कुछ ने वीडियो भी बनाया, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया जो समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को उजागर करता है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि पिकअप ड्राइवर अक्सर यहां आता था और सत्तू दुकानदार के साथ बैठकर नशा करता था। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी 

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने हालात को और भयावह बना दिया। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी रवि चौहान को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। इस तरह एक मामूली विवाद ने कुछ ही देर में दो जिंदगियां निगल लीं। इसके बाद आक्रोश और भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने सुभाष चौक पर आगजनी की, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अनुमंडलीय अस्पताल में तोड़फोड़ की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं  देने की अपील की है। यह घटना नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, भीड़ के उन्माद और समाज की निष्क्रियता जैसे गंभीर सवाल खड़े करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें