फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में बड़ा हादसा, पुल से गिरी क्रेन, 3 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सारण से बड़ी खबर आ रही है जहां एक निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरने के कारण उसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनभर लोग घायल हैं। हादसे में मरने वालों में ज्यादातर लोग निर्माण कार्य में लगे मजदूर हैं।
विज्ञापन


वहीं हादसे के बाद मौके पर मौजूद अधिकारी काम छोड़कर भाग निकले। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू करा दिया है।

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार दोपहर उस समय हुआ जब बिहार के आरा-छपरा पुल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगी बड़ी क्रेन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

कई घायलों की हालत गंभीर

इसके चलते नीचे काम कर रहे काफी लोग क्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है इनमें से तीन लोगों की क्रेन के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों और मरने वालों में अधिकतर काम में जुटे मजदूर हैं।

घटना का शर्मनाक पहलू ये रहा कि हादसे के तुरंत बाद वहां काम में लगे अधिकारी मौके से भाग निकले। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर राहत कार्य शुरू हुआ।

घायलों को क्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों और मजदूरों के परिवारों का आक्रोश फूट पड़ा उन्होंने प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें