फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid cases in Bihar : नीतीश निर्देश- मास्क लगाएं, अस्पताल अलर्ट रहें; केंद्र वैक्सीन नहीं दे रहा तो खरीदें...

Mon, 10 Apr 2023 03:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

कोरोना के लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुराना के बढ़ते आंकड़ों का रिकॉर्ड देखा और अस्पतालों की तैयारियों पर अफसरों से सवाल-जवाब किया। उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बिना मास्क भीड़ में ना जाएं। 
विज्ञापन
CM नीतीश कुमार ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लेकर राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सोमवार को CM नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय बैठक कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुराना के बढ़ते आंकड़ों का रिकॉर्ड देखा और अस्पतालों की तैयारियों पर अफसरों से सवाल-जवाब किया। उच्च स्तरीय मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की है कि बिना मास्क भीड़ में ना जाएं। अस्पतालों को कोरोना के हिसाब से मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा के केंद्र सरकार कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा रही है इसलिए राज्य सरकार खरीद कर लोगों का वैक्सीनेशन करेगी।

विज्ञापन


समीक्षा के दौरान CM नीतीश कुमार ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले दो-तीन दिनों से बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। बिहार में अभी भी प्रतिदिन कोरोना की बड़ी संख्या में टेस्टिंग हो रही है। अभी पूरे देश में कोरोना की जितनी जांच हो रही है उसकी एक तिहाई जांच बिहार में हो रही है। देश में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच 6 लाख के करीब है जबकि बिहार में 10 लाख की आबादी पर कोरोना की औसत जांच 8 लाख से ज्यादा हो रही है।

CM बोले- मामले घटे या बढ़े कोरोना की निरंतर जांच जारी रखें
CM नीतीश ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पूरे राज्य में अधिक से अधिक टेस्टिंग करायें। जितनी अधिक जांच होगी, कोरोना संक्रमण के मामलों का पता चलेगा। कोरोना के मामले घटे या बढ़े कोरोना की निरंतर जांच जारी रखें। अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था रखें। अस्पतालों में सभी प्रकार की दवायें एवं उपकरण उपलब्ध रखें। ऑक्सीजन की उपलब्धता भी सुनिश्चित करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग मास्क का प्रयोग करें। सभी को अलर्ट और एक्टिव रहना होगा। राज्य के सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करायें एवं सभी प्रकार की तैयारियां रखें।
विज्ञापन


कोरोना वैक्सीन खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी
CM ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं करायी जा रही है, इसको ध्यान में रखते हुये राज्य सरकार अपनी तरफ से कोरोना वैक्सीन खरीदकर लोगों का टीकाकरण जारी रखेगी। बैठक में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें