फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Corona News : 24 घंटे में 42 नए मरीज, PMCH के एक डॉक्टर भी पॉजिटिव; पटना के इन इलाकों में खतरा अधिक

Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में कुल 42 नए मरीज मिले हैं। उन मरीजों में PMCH के एक डॉक्टर समेत पटना के 14 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के सैंपल लेते डॉक्टर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में कुल 42 नए मरीज मिले हैं। उन मरीजों में PMCH के एक डॉक्टर समेत पटना के 14 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पटना के इन क्षेत्रों में मिले हैं मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खगौल, शाहपुर, बहादुरपुर, अनीसाबाद, वृंदावन कॉलनी, पीएमसीएच, वालमी और संपतचक आदि क्षेत्रों में मरीज मिले हैं । फ़िलहाल राज्य भर में एक्टिव मरीजों की संख्या 145 हो गई है जबकि पटना में यह संख्या बढ़कर 79 हो गई है। अब तक पीएमसीएच के चार डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

यहां कराएं जांच  
बुखार रहने पर मरीजों की करबिगहिया स्टेशन के पास सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कोरोना जांच कराई जा रही है। हॉस्पिटल के एमडी का कहना है कि दानापुर में रेलवे का कोविड डेडिकेटेड हॉस्पिटल है, जिसे जरूरत पड़ने पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर, पीपीयू किट और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। ओपीडी में अगर कोरोना मरीज मिला तो उसे दानापुर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन


अब भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना जरूरी।
डॉक्टरों ने आमजन से अपील करते कहा है कि एक एक बार फिर से बिहार में कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ऐसे समय में खुद को सुरक्षित रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका कहना है कि आपकी सुरक्षा से ही दूसरे व्यक्ति भी सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए  सबे अहम बात यह है कि आपलोग भीड़ से बचें। अगर वैसे जगहों पर जाना बेहद जरुरी हो तो वहां जाने से पहले मास्क जरुर लगाएं।

ऐसा जरुर करें
डॉक्टरों का यह भी कहना है कि छींकते और खांसते समय अपने चेहरे पर रूमाल जरुर रखें। अपने पास हमेशा सीनेटाइजर रखें। वे सारे कोरोना के नियम जो आप छोड़ चुके हैं अब फिर से आप शुरू कर दें। अस्पताल में प्रवेश करते समय मास्क जरुर पहनें और अन्य लोगों से दूरी का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन


 
 
 
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें