फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच नोंक-झोंक के बाद पुलिस अधिकारी का तबादला, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Mar 2022 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार को उसी पद पर पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सैय्यद इमरान मसूद को भेजा गया है।
विज्ञापन
Nitish kumar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच सदन में हुई नोंक-झोंक के बाद एक पुलिस पदाधिकारी का शुक्रवार को तबादला कर दिया गया। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच कहासुनी की वजह यही पुलिस पदाधिकारी था। 

विज्ञापन


बिहार के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार को उसी पद पर पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज में स्थानांतरित किया गया है। उनके स्थान पर 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी सैय्यद इमरान मसूद को भेजा गया है। वे इस वक्त पटना के दानापुर के एसडीपीओ के रूप में तैनात हैं।

क्या है मामला
रंजन कुमार बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य विधानसभा अध्यक्ष एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के असहयोग से नाराज थे। भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर आए सिन्हा एक मामले में पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। जब बजट सत्र शुरू हुआ, तो यह मामला विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


नीतीश से नाराज थे कई नेता
लखीसराय मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन करते हैं। मुख्यमंत्री के पास ही गृह विभाग भी है और भाजपा नेताओं का एक वर्ग इस बात से नाराज है कि अपने कम होते राजनीतिक दबदबे के बावजूद वह पुलिस पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहे हैं।

बाद में मनाने भी पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में अपने गुस्से का इजहार करते हुए अध्यक्ष से कहा था कि यह संविधान के खिलाफ है। सदन में मुख्यमंत्री के साथ हुई नोंक-झोंक के बाद अध्यक्ष अगले दिन सदन में आसन संभालने नहीं पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार रात मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। माना जाता है कि दोनों के बीच सुलह हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें