फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में मर्डर: कलेक्ट्रेट स्टाफ का बेटा सट्टेबाजी के धंधे में था, पहले से केस भी दर्ज थे; झंझट के बाद हत्या

Wed, 25 Jan 2023 12:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Murder in Kadamkuan : पटना में कलेक्ट्रेट स्टाफ बेटे की हत्या हो गई है। कदमकुआं में काजीपुर स्थित अरविंद महिला कॉलेज कैंपस के पास हत्या मंगलवार की आधी रात हुई। मारे गए युवक पर पहले से केस भी थे। वह सट्टेबाजी के धंधे से भी जुड़ा था।
विज्ञापन
पटना में कलेक्ट्रेट स्टॉफ बेटे की हत्या - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में कलेक्ट्रेट स्टाफ बेटे की हत्या हो गई है। 28 साल का सेंटी दीक्षित पटना में एडीएम के क्लर्क उमेश दीक्षित का बेटा था। पटना के पॉश इलाके कदमकुआं में काजीपुर स्थित अरविंद महिला कॉलेज कैंपस के पास हत्या मंगलवार की आधी रात हुई। सेंटी को 5 गोलियां मारी गईं। पुलिस के अनुसार पुराने विवाद में बबलू सहनी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। किसी के फोन पर घर से बाहर निकले सेंटी की हत्या वहीं करीब 500 मीटर दूर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में हुई। राजधानी पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बारे में पुलिस बिहटा तक जांच कर रही है, क्योंकि सेंटी दीक्षित का मूल घर बिहटा थाना क्षेत्र के सदीसोपुर अंतर्गत दीछिचक गांव है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पटना के कमदकुआं में काजीपुर स्थित सेंटी के घर को लॉक कर गांव के लिए बिहटा निकलते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सट्टेबाजी, मारपीट, रंगदारी केस से जुड़ा था सेंटी
अबतक हासिल जानकारी के अनुसार सेंटी सट्टेबाजी के धंधे से जुड़ा था और इसी के कारण उसका कई युवकों से तनावपूर्ण रिश्ता रहता था। कदमकुआं थानाध्य्यक्ष विमलेन्दु कुमार ने बताया कि मृतक सेंटी और आरोपी बबलू सहनी के बीच वर्चस्व की लड़ाई थी। मंगलवार आधी रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसी क्रम में बबलू सहनी ने सेंटी पर दनादन गोलियां बरसा दीं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सेंटी पर मारपीट और रंगदारी के मामले भी दर्ज थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें