फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सीएम पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार के बयान की 20 बड़ी बातें

Wed, 26 Jul 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
nitish kumar
विज्ञापन
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी का इस्तीफा नहीं मांगा था,  लेकिन ऐसी परिस्थिति में सरकार चलाना मुश्किल लग रहा था, इसलिए मुझे इस्तीफा देना पड़ा। जानिए उनके बयान के बीस बड़ी बातें-
विज्ञापन


1. बीस महीने तक हमने गठबंधन चलाया। 
2. शराबबंदी करके सामाजिक परिवर्तन किया।
3. मैंने जनकल्याण के कई काम किए पर अब काम करना मुश्किल हो रहा था। 
4. मैंने किसी से इस्तीफ़ा नही मांगा।
5. हमने आरोपों पर सिर्फ़ सफाई देने की बात कही ।
6. मैंने गठबंधन धर्म निभाया है।
7. मेरे अंदर से आवाज़ आई की अब मुझे इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ।
8. तेजस्वी के मसले पर मैने राहुल से भी बात की।
9. काम मैं कुछ भी कर रहा था पर चर्च इसी बात की हो रही थी ।
10. जब तक चला सकते थे मैने चलाया । 
11. लालू कुछ करना नहीं चाहते थेः नीतीश 

12. नोटबंदी का समर्थन किया तो बहुत आरोप लगे।
13. हमने नोटबंदी के साथ बेनामी संपत्ति पर कार्यवाही करने को कहा।

14- मैंने हमेशा कहा है गलत तरीके से संपत्ति अर्जित नहीं होना चाहिए।
15- मैं विपक्षी एकता का पक्षधर लेकिन एकता का कोई एजेंडा होना चाहिए।

16. राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मेरे ऊपर जाने क्या-क्या आरोप लगे।
17. न कोई डिस्कोर्स है न एजेंडा है इसपर काम नहीं चलेगा।

18- बिहार में अगर हम स्टैंड नहीं लेंगे तो हमारे लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा।
19- हम अपने काम के तरीके से काम करते रहे लेकिन जब संभव नहीं रहा तब इस्तीफा दे दिया है।

20- जब तक कोई व्यवस्था न हो तब तक काम करने को कहा है।
21- आगे क्या व्यवस्था होगी इसके बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है।


उन्होंने आगे कहा कि मेरा कमिटमेंट बिहार के विकास के प्रति है। ऐसी परिस्थिति में हम गठबंधन को आगे बढ़ा नहीं सकते हैं। ऐसे में नेतृत्न करना संभव नहीं है। इसके लिए मैं किसी को ब्लेम नहीं कर रहा हूं। हम लोगों को फेस नही कर पा रहे थे। लोकतंत्र लोकलाज से चलता है। उन्होंने कहा कि आगे क्या होगा देखते रहिए? जो होना था वह हो चुका है। आगे जो बिहार के विकास और न्याय के लिए जरूरी होगा वो फैसला लेंगे। मेरे पास जितनी क्षमता है मैंने काम किया। मैं अपनी तरफ से कोई अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा करना चाहता था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें