फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू मुख्यालय पहुंचे सीएम नीतीश, टिकट के दावेदारोंं की लंबी लाइन लगी

Wed, 23 Sep 2020 06:48 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

जैसै-जैसे बिहार चुनाव की तारीख पास आती जा रही है, कार्यकर्ताओं में जोश और उम्मीदवारों की दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। जदयू के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को टिकट लेने की चाहत में दावेदारों की भीड़ उमड़ी। 

विज्ञापन


जदयू के कार्यालय पर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद थे। कार्यकर्ता  उनके सामने पुरजोर तरीके से अपना दावा रख रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनको काफी देर तक सुना फिर कार्यकर्ताओं को समझाकर चले गए। 

दरअसल, लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री पिछले कई महीनों से पार्टी के कार्यकताओं से नहीं मिल पा रहे थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई थी। मंगलवार को नीतीश कुमार दफ्तर पहुंचे और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान भारी भीड़ जुटी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सामने लोगों ने मौजूदा विधायक की भी शिकायत की। साथ ही कुछ कार्यकर्ता अधिक उम्र के विधायकों की जगह उम्मीदवार बदलने और नौजवानों को मौका देने की मांग लेकर भी आए थे। नीतीश कुमार ने कई नेताओं को गंभीरता से लिया और उनका सुझाव नोट किया।

बता दें कि बिहार में चुनावी सरगर्मी जोरों पर है। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखें घोषित करेगा। इससे पहले तमाम दलों में गठजोड़ का सिलसिला भी तेज हो गया है। साथ ही पार्टियों में टिकट के दावेदारों के बीच जोर आजमाइश भी शुरू हो गई है। मुकाबला राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन और एनडीए के बीच है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें