फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की बल्ले-बल्ले, पुलिस भर्ती में आरक्षण

Sat, 23 Mar 2013 04:09 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की स्थापना के 101 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं को खुश करने की कोशिश की है। उन्होंने पुलिस भर्ती में 35 फीसदी पद और सभी सहकारी संस्थाओं में 50 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


राज्य के स्थापना दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सहकारिता संस्थाओं की कार्यकारिणी व शासी निकाय में भी पंचायती राज संस्थाओं की तरह ही 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी होगी। इसके लिए सहकारिता कानून में संशोधन किया जाएगा और इसका विधेयक इसी सत्र में लाया जायेगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे चाहते हैं कि बिहार की हर लड़की मार्शल आर्ट में ट्रेनिंग ले। स्कूली छात्रओं को जूड़ो-कराटे का प्रशिक्षण दिया गया है। अगले साल बिहार दिवस समारोह के दौरान गांधी मैदान में 40-50 हजार स्कूली छात्राएं एक साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केवल महिलाओं के लिए 10 लाख स्वयं सहायता समूह बनाने का निर्णय लिया गया है। सवा करोड़ महिलाएं या परिवार इससे जुड़ेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें