फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना, 10 जनवरी से 14 दिन तक घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे जानकारी

Wed, 18 Nov 2026 07:24 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में जनगणना-2027 की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएंगे। इससे पहले 10 से 24 जनवरी तक नागरिकों को स्व-जनगणना का विकल्प मिलेगा। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
जनगणना-2027 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस बार लोगों को प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा। इसके लिए 10 जनवरी से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना की सुविधा उपलब्ध होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी। इस बार नागरिकों को जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा। प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले वे स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह स्व-जनगणना का अवसर 10 जनवरी से 24 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। डॉ. जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली की अधिसूचना के आलोक में बिहार में जनगणना का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के जनगणना कोषांग को सौंपी गई है।

स्व-जनगणना की भी मिलेगी सुविधा
नागरिकों को 10 जनवरी से 24 जनवरी तक स्व-जनगणना का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। यह विकल्प प्रगणकों के घर पहुंचने से पहले उपलब्ध होगा। यह जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी का एक अतिरिक्त तरीका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार: अशोक चौधरी के खिलाफ राजद ने खोला मोर्चा, मनोज झा बोले- मंत्री पद से फौरन हटाना चाहिए; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


क्या हैं प्रशासनिक तैयारियां?
बिहार में जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनगणना के तहत निर्धारित अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र करेंगे। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का जनगणना कोषांग इस कार्य का संचालन करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें