फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राजद विधायक के ठिकानों पर 12 घंटे तक चली रेड, कहा- लालू हमारे भगवान हैं, उनके रहते कोई डरा नहीं सकता

Tue, 16 May 2023 10:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

आरा के अगिआंव विधानसभा के राजद विधायक किरण देवी और राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव के पैतृक आवास सहित कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। टीम ने पटना, भोजपुर, नोइडा, गुरुग्राम और दिल्ली सहित 9 ठिकानों पर पहुंची।
विज्ञापन
राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव अपने समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन के बदल नौकरी केस में सीबीआई की टीम बिहार के पटना और आरा में राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के सभी ठिकानों पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। किरण देवी पूर्व राजद विधायक अरुण यादव की पत्नी हैं। यह छापेमारी पटना, भोजपुर, नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में चल रही है। छापेमारी को लेकर स्थिति तनावपूर्ण है। यह छापेमारी पटना भोजपुर नोइडा गुरुगार्म, और दिल्ली सहित 9 ठिकानों पर रेड चली। राज्यसभा सांसद और लालू के करीब प्रेमचंद्र गुप्ता के दिल्ली स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। इधर, भोजपुर में राजद विधायक किरण देवी व उनके पति अरुण यादव के ठिकाने पर 12 घंटे तक रेड चली। 
विज्ञापन


 

राज्यसभा सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : अमर उजाला
यह रेड सिर्फ दिखावे के लिए, भाजपा की गंदी पॉलिटिक्स है
छापेमारी के बाद पूर्व विधायक और राजद नेता अरुण यादव ने कहा कि यह रेड सिर्फ दिखावे के लिए है। भाजपा की गंदी पॉलिटिक्स है। इससे हमलोग डरने वाले नही है.2024 के लोकसभा चुनाव को ले कर महागठबंधन के सिपाहियों को डराने की साजिश कर रही है लेकिन हमलोग यादव वंशज के हैं। हमारे भगवान कृष्ण हैं और लालू यादव भगवान हैं। उनके रहते हुए हमलोग को कोई डरा नहीं सकता है।.पूर्व विधायक ने कहा कि सीबीआई की टीम दास्तवेज जांच की। हमलोग कोई चोरी-चकारी नहीं किये हैं कि डर जाएंगे।.समय पर इनकम टैक्स देने वाले लोग हैं। हमलोग इस वजह से कोई डर और कोई समस्या नहीं है। भाजपा के इस रैवया से 2024 में सफाया तय है।

हार्डिंग रोड स्थित राजद विधायक के आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विधायक किरण देवी से बंद कमरे में हो रही है पूछताछ
राजद विधायक किरण देवी से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है। आवास के अंदर और बाहर सीआरपीएफ की बड़ी टुकड़ी भी तैनात की गई थी। घर के अंदर सभी तरह के दास्तवेज खंगाले गए। चल-अचल संपति का डिटेल लिया गया। वहीं अगिआंव स्थित राजद विधायक के आवास पर चल रही सीबीआई छापेमारी की जानकारी मिलते ही आसपास सहित आरा मुख्यालय से सैकड़ों राजद नेता मौके पर पहुंच गए थे। राजद के समर्थकों का कहना है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार राजद नेताओं को जान बुझकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन

राजद नेता के घर के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानों तैनात
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजद विधायक के आवास पर दर्जनों की संख्या सीबीआई अधिकारी और भारी संख्या में सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी घर के अंदर प्रवेश कर उनकी चल अचल संपत्ति की जांच पड़ताल की। सीबीआई रेड के दौरान राजद विधायक किरण देवी और उनके पति राजद के पूर्व विधायक अरूण यादव अपने अगिआंव स्थित पैतृक आवास पर मौजूद हैं। इस दौरान सीबीआई के पुरुष और महिला टीम घर की तलाशी के साथ साथ सारे दास्तवेज खंगाला गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें