गौरव यात्रा में शामिल बिहार भाजपा के वरीय नेता।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार भाजपा वीर कुंवर सिंह जी की विजयोत्सव मना रही है। इसको लेकर राजधानी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। भाजपा ने इसका नाम गौरव यात्रा रखा रहा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू की निगारनी में यह गौरव यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। इसमें दर्जनों घोड़े, हाथी, झांकियां दिखे। विधायक कॉलोनी से निकली गौरव यात्रा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा रथ पर सवार हुए। इसके बाद शोभायात्रा बाबू वीर कुंवर जी पार्क पहुंचने वाली है। माल्यार्पण के बाद शोभा यात्रा स्टेशन रोड, डाकबंगला, बेली रोड होते हुए राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा भवन ऑडिटोरियम पहुंचने वाली है। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राज्य के कोने-कोने से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होने वाले हुए।
भाजपा की गौरव यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के इस गौरव यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आज हमलोग विजय उत्सव मना रहे हैं। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकता शामिल हुए हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। हमलोग हर साल उनका विजय दिवस मनाते आ रहे है। आज भी देखिए हाथी-घोड़े के साथ धूमधाम से ये यात्रा निकाली जा रही है।
भाजपा के गौरव यात्रा में शामिल पूर्व मंत्री नीरज बबलू और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री बोले- 1857 के गदर पहले स्वतंत्रता सेनानी थे
पूर्व मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के गदर के पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। वह महानायक थे। हमलोग आजाद भारत में चैन की सांस ले रहे हैं तो इसकी वजह वीर कुंवर सिंह है ऐसे नायकों को पूरे देश से सम्मान मिलना जरूरी है। ऐसा तभी होगा जब इनके बारे में केवल बिहार ही नहीं देश दुनिया के लोग भी जानें। हमारे कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि देश-विदेश में बाबू वीर कुंवर सिंह जी की प्रसिद्धि फैले।
भाजपा के गौरव यात्रा में शामिल भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा
पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके सम्मान में ही इस कार्यक्रम का आयोगजन किया गया है। इसमें स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले विधायक कॉलोनी से गौरव यात्रा निकाली गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, संजय जायसवाल समेत कई नेता शामिल होंगे। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि मौसम का ध्यान रखते हुए पानी और जूस पर्याप्त व्यवस्था की गई है।