बिहार में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत सीनियर आईएएस अधिकारी के के पाठक के खिलाफ आरा कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवाद दायर संख्या 202/ C-2023 है।
बिहार में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत सीनियर IAS अधिकारी के के पाठक के खिलाफ आरा कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवाद दायर संख्या 202/ C-2023 है। इस बावत सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने कहा कि मद्य निषेध विभाग में अपर मुख्य सचिव के के पाठक बिहारी लोगों को हेय दृष्टि से देखते हैं। उन्होंने एक मीटिंग के दौरान बिहार के लोगों को गाली गलौज करते हुए अपमानित किया है। वायरल हो रहे विडियो में ये अधिकारियों को कह रहे हैं कि उन्हें मां-बहन की गाली सुनाने के बाद अक्ल आती है। उन्होंने बताया कि सीजेएम कोर्ट ने 14 फरवरी को सुनवाई की तिथि की निर्धारित की है।