फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब पैतृक संपत्ति बंटवारे में नहीं लगेगा शुल्क

Tue, 04 Dec 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार
विज्ञापन

मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब पैतृक संपत्ति के बंटवारे में कोई शुल्क नहीं लगेगा। सांकेतिक रूप से मात्र 100 रुपये लगेगा, जिसमें 50 रुपये स्टांप ड्यूटी और 50 रुपये निबंधन शुल्क यानी कुल 100 रुपये देकर पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि पहले पैतृक संपत्ति पर कुल पांच फीसदी स्टांप शुल्क लगता था। निबंधन विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि इस फैसले से अब जमीन संबंधी झगडे़ कम होंगे। जमीन विवाद में लाठी चलना बंद हो जाएगा। 

लोक संवाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार ने ऐसा सुझाव दिया था। कैबिनेट के अन्य फैसलों में  ग्रामीण इलाकों में भी प्लास्टिक पर पाबंदी लगा दी गई है। नोटिफिकेशन के 60 दिन के बाद प्लास्टिक के इस्तेमाल करने और बेचने पर जुर्माना लगेगा। कैबिनेट की बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें