फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट ने पहली बार 136 प्रस्तावों पर मुहर लगाई, इनमें प्रगति यात्रा की घोषणाएं भी शामिल

Tue, 04 Feb 2025 05:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

इस साल दूसरी बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। इससे पहले 10 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 55 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी। इसमें 21 प्रस्ताव केवल सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित थे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगति यात्रा पर मुंगेर जाने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक की। मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में संपन्न हुई बैठक इतिहास रचा गया है। नीतीश सकार ने पहली बार 136 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी है। दूसरे और तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जो घोषणाएं की थी, उन पर स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रगति यात्रा से जुड़ी से 81 प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई है। वहीं पथ निर्माण विभाग के 41 और जल संसाधन विभाग के 12 प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। खास बात यह भी है कि अब सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जायेगा। सीएम नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर भी स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


संजय झा बोले- मिथिलावासियों की तरफ से सीएम को धन्यवाद 
इधर, कैबिनेट की मीटिंग के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में आज हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्यहित एवं जनहित के कुल 136 एजेंडों को मंजूरी दी गई। इनमें मिथिला संस्कृत स्नातकोत्तर अध्ययन एवं शोध संस्थान, दरभंगा के विभिन्न भवनों के निर्माण एवं परिसर के विकास के लिए 48.6400 करोड़ रुपये और पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए 8.1656 करोड़ रुपये, यानी कुल 56.8056 करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल गई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री के प्रति सभी मिथिलावासियों की तरफ से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

जानिए, किस विभाग में कितनी योजनाएं स्वीकृत की गई
सीएम नीतीश कुमार ने उत्तर बिहार के जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी। उनमें 20 हजार करोड़ रुपये लागत की कुल 188 योजनाओं को स्वीकृत दी गई। इसमें कैबिनेट की ओर से 121 और विभाग के स्तर पर 67 योजनाएं स्वीकृत की गई। यह जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने दी। उन्होंने बताया कि  मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 82 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। इस प्रकार मंत्रिपरिषद् द्वारा प्रगति यात्रा क्रम में की गयी घोषणाओं में से कुल 121 घोषणाओं की स्वीकृति दी गई।

 

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने नगर विकास एवं आवास विभाग अन्तर्गत कुल 495.12 करोड़ रुपये की पांच योजनाएं, ग्रामीण कार्य विभाग अन्तर्गत कुल 64.69 करोड़ रुपये की दो योजनाएं, पर्यटन विभाग अन्तर्गत कुल 344.01 करोड़ रुपये की 07 योजनाएं ऊर्जा विभाग अन्तर्गत कुल 663.61 करोड़ रुपये की चार योजनाएं, जल संसाधन विभाग अन्तर्गत कुल 3645.67 करोड़ रुपये की 12 योजनाएं, स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत कुल 862.34 करोड़ रुपये की दो योजनाएं, शिक्षा विभाग अन्तर्गत कुल 56.8 करोड़ रुपये की 01 योजना, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग अन्तर्गत कुल 42.37 करोड़ रुपये की 01 योजना, खेल विभाग अन्तर्गत कुल 153.89 करोड़ रुपये की 03 योजनाएं, पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत कुल 6577.38 करोड़ रुपये की 42 योजनाएं, उद्योग विभाग अन्तर्गत कुल 236.25 करोड़ रुपये की 01 योजना मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक-एक योजना की स्वीकृति दी गयी। 

विज्ञापन


इस साल दूसरी बार कैबिनेट की बैठक
बता दें कि इस साल दूसरी बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हो रही। इससे पहले 10 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई थी। इसमें 21 प्रस्ताव केवल सीएम नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा से संबंधित थे। यह 21 प्रस्ताव करीब तीन हजार करोड़ रुपये के थे। इनपर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी स्वीकृति दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें