फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार उपचुनाव: जहानाबाद में जली लालटेन, भभुआ में खिला कमल

Wed, 14 Mar 2018 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Araria By election 2018
विज्ञापन

बिहार की दो विधानसभा और लोकसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में दो के नतीजे आ गए हैं। जहानाबाद से राजद उम्मीदवार कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय ने जीत हासिल की है। अररिया लोकसभा सीट पर राजद के उम्मीदवार सरफराज आलम ने भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह पर बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद के कुमार कृष्ण मोहन ने जदयू उम्मीदवार अभिराम को 35036 वोटों से जीत हासिल की, वहीं भभुआ विधानसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार रिंकी रानी पांडेय ने 15 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार शंभू पटेल को हराया है।

इधर, चुनाव नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा है कि  यह किसी का कोई कमाल नहीं। सहानुभूति का कमाल है। बिहार में लोगों ने परिवारों को जिता दिया। भभुआ में महागठबंधन का कमाल क्यों नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीतीश को इससे सबक लेनी चाहिए

राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने जनता की अदालत में बड़ी विनम्रता से अपनी बात रखी। जनता के प्यार ने विनम्रता और शक्ति प्रदान की है, बाकी लोकतंत्र में जीत-हार चलती रहती है।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि अवाम ने नई इबारत लिख दी है। राजग को छोड़कर राजद के साथ गए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि जहानाबाद से जदयू उम्मीदवार की हार नीतीश कुमार की हार है। नीतीश को इससे सबक लेनी चाहिए।

इस बीच, कांग्रेस नेता मुन्ना तिवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कमजोर उम्मीदवार उतारने के कारण ही कांग्रेस की हार हुई। मुन्ना तिवारी ने सदानंद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने चहेतों को टिकट देने का यही नतीजा होगा, अगर उम्मीदवार कोई दूसरा होता तो जीत पक्की थी। 

कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। भभुआ से चुनाव जीतने पर रिंकी रानी पांडेय ने कहा है कि पति के अधूरे काम को पूरा करूंगी, तभी मेरी जीत सार्थक होगी। पति आनंद भूषण पांडेय के असामयिक निधन के बाद पार्टी ने उन्हें भभुआ से टिकट दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें