फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By Election: राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे लालू, कहा- जदयू-भाजपा को सात समुंदर पार फेंकना है

Mon, 11 Nov 2024 03:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: बेलागंज विधानसभा सीट 35 वर्षों से राजद का रहा है। लोकसभा चुनाव में जहानाबाद संसदीय सीट से डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के जीतने के बाद खाली हो गई थी। राजद ने बेलागंज उपचुनाव में जहानाबाद सांसद डा सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव को टिकट दिया है।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे अरसे के बाद राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनावी मैदान में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगते दिखे। नौ साल बाद लालू प्रसाद भी बेलागंज विधानसभा क्षेत्र पहुंचे और राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव के लिए लोगों से जीताने की अपील करने लगे। सोमवार को बेलागंज के पटाव मैदान में लालू प्रसाद यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बेलागंज में यादव और मुसलमानों ने फिरका परस्त ताकतों को उखाड़ कर फेंका है।

विज्ञापन


इन लोगों को सात समुंदर पार फेंकना है
सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि हमलोगों की ताकत को कोई भी माई का लाल नहीं तोड़ सकता है। हमने बहुत लोगों को देखा है। बहुत लोगों को पीएम और सीएम बनते देखा है। लालटेन पर बटन दबाकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को भी देखा है। हमने अपनी बीमारी का परवाह नहीं किया। आज आप लोगों से मिलने चले आएं। अब समय आ गया है बिहार से जदयू और भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इन लोगों को सात समुंदर पार फेंकना है। सभी लोग एकजुट रहिए और नौजवान उम्मीदवार को जिताइए, ताकि हमलोगों की ताकत बनी रहे।

माई समिकरण टूटने लगा था
बता दें कि बिहार के चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। वहीं सोमवार को उपचुनाव का प्रचार-प्रसार शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। इससे पहले सभी दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए एड़ी चोटी एक की जोर लगा रहे हैं। गया जिले के दो विधानसभा बेलागंज और इमामगंज में उपचुनाव होना है। बेलागंज विधानसभा सीट 35 वर्षों से राजद का रहा है। लोकसभा चुनाव में जहानाबाद संसदीय सीट से डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव के जीतने के बाद खाली हो गई थी। राजद ने बेलागंज उपचुनाव में जहानाबाद सांसद डा सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र विश्वनाथ यादव को टिकट दिया है। विश्वनाथ यादव को टिकट मिलने के बाद से एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी के पक्ष में एनडीए घटक दल के सभी नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे है। वहीं जन सुराज पार्टी बेलागंज से मुस्लिम उम्मीदवार मो. अमजद को खड़ा कर दिया है। उसके बाद से उक्त क्षेत्र में माई समिकरण टूटने लगा था। इस बात से राजद नेताओं में खलबली मच गई। राजद अपनी परम्परागत सीट को हाथों से निकलते देखा तो बेलागंज में अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें