फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश बोले- मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया; लालू के बारे में ऐसा कहा

Sat, 09 Nov 2024 03:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

सीएम नीतीश कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही अपनी गलतियों के बारे में भी बात की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि मुसलमानों के लिए हमने जितना काम किया है उतना किसी ने अब तक नहीं किया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने आरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में उपचुनाव के प्रचार अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इंट्री हो चुकी है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी विशाल प्रशांत के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। साथ ही अपनी गलतियों के बारे में भी बात की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहा कि मुसलमानों के लिए हमने जितना काम किया है उतना किसी ने अब तक नहीं किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनलोगों ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया है।

विज्ञापन


यह लोग सिर्फ मुसलमान का सिर्फ वोट लेते थे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने मदरसों को सरकारी दर्जा दिया और उनके शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया और यह लोग सिर्फ मुसलमान का सिर्फ वोट लेते थे। हम तो कहते हैं मुस्लिम को जो करना है वह करें लेकिन इतना कहेंगे कि जितना हम लोगों ने काम किया है उतना कोई नहीं किया है। मुसलमान क्यों दाय-बांय करते रहते हैं? आप लोग जिसे वोट देते हैं वह लोग क्या काम करते थे? किसी से छुपा हुआ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें