पूर्णिया में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब मासूम के मां-बाप दवा लेने मेडिकल स्टोर गए थे। बच्ची अपने घर में थी इसी दौरान दरिंदों ने घर से 100 मीटर दूर मक्के के खेत में ले जाकर बच्ची के साथ दरिंदगी की और फिर उसे बेसुध हालत में छोड़ वहां से भाग निकला। मासूम को घर में न पाकर परिजनों ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया। खोजबीन के क्रम में बच्ची मक्के के खेत में बेसुध हालत में बिलखती मिली। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुंडा चौक इलाके की है। हालांकि, बच्ची के साथ रेप किसने किया, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। मासूम आरोपी युवक की कद काठी ही बता पा रही है।
इधर, बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे। यहां बच्ची का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया है। परिजनों की ओर से स्थानीय सदर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बच्ची को अकेला छोड़कर दवा लेने मेडिकल स्टोर गए थे
मासूम की मामी ने बताया कि बच्ची के माता पिता बच्ची को घर में अकेला छोड़कर दवा लेने मेडिकल स्टोर गए थे। बच्ची अकेले अपने कमरे में सोई थी। तभी इसका फायदा उठाकर आरोपी युवक घर में घुसा। कमरे में सो रही बच्ची को गोद में उठाकर घर से 100 मीटर दूर मकई के खेत में ले गया। वहां ले जाकर आरोपी युवक ने अपनी हवस मिटाई और फिर बच्ची को बेसुध हालत में छोड़ वहां से भाग निकला। जब देर रात गए करीब साढ़े 10 बजे जब वह घर पहुंचे।
Bihar: 25 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने दरिंदगी की, तीसरे ने लाइव वीडियो बनाकर वायरल किया
बच्चों को बेसुध हालत में दर्द से तड़पता हुआ पाया
बच्ची को अपने कमरे में ना पाकर उसे पहले गांव और फिर घर के बाहर ढूंढना शुरू किया। काफी ढूंढने के बाद भी जब वो कहीं नहीं मिली, तो वे घर से करीब 100 मीटर दूर घर के पिछले हिस्से में मौजूद मक्के के खेत में गए। यहां बच्चों को बेसुध हालत में दर्द से तड़पता हुआ पाया। बच्ची की नाजुक देख वे उसे आननफानन में जीएमसीएच पूर्णिया ले गए। जहां होश अपने बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात मां और वहां मौजूद घर वालों को बताई। बच्ची आरोपी युवक का कद काठी बता रही है, मगर वो आरोपी का नाम बताने में असमर्थ है।