फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना में बाइक सवार जीजा-साले की मौत, हादसे के बाद NH-30 पर वाहनों की लंबी कतार

Tue, 13 Oct 2026 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित छोटी पहाड़ी के पास मंगलवार सुबह NH-30 पर सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साले मंजय कुमार और अमरेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक जाम लगा, जिससे मरीजों और यात्रियों को परेशानी हुई।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पहाड़ी के पास मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुंगेर जिले के रहने वाले मंजय कुमार और अमरेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में जीजा-साले थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान छोटी पहाड़ी के पास वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना कैसे हुई और इसमें किस वाहन की भूमिका थी, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

विज्ञापन


मृतक की जेब से मिला कंपनी का आईकार्ड
हादसे के बाद एक मृतक की जेब से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की एजेंसी अमन कंस्ट्रक्शन का आईकार्ड बरामद हुआ। इसी आईकार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान से संबंधित जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलने पर जीरो माइल यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) भेज दिया गया।

पढे़ं: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन


हादसे के बाद NH-30 पर कई किलोमीटर तक जाम
दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद NH-30 पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। इसके कारण अपने गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे मरीजों और उनके परिजनों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। समय पर अस्पताल पहुंचने की कोशिश कर रहे लोगों को भी रास्ते में रुकना पड़ा। वहीं, अन्य यात्रियों को भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन पर सवाल
NH-30 पटना के प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर सड़क हादसे के बाद यातायात बाधित होने से बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, हादसे में जीजा-साले की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें