फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: अब बिहार पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खूब भांजीं लाठियां, कई छात्र चोटिल

Wed, 31 Aug 2022 10:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बीपीएससी अभ्यर्थियों का यह प्रदर्शन आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध में हो रहा है।
विज्ञापन
बिहार में बीपीएससी के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों  के बाद अब  BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने सभी छात्रों पर लाठियां भी भांजीं है। इस दौरान कुछ छात्र चोटिल भी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि  ये सभी छात्र परीक्षा के पैटर्न के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। BPSC 67वीं पीटी परीक्षा 20 और 22 सितंबर को  प्रस्तावित है लेकिन छात्र परीक्षा के पैटर्न का विराध कर रहे हैं। इसी  मुद्दे पर बीते दिनों छात्रों ने पटना स्थित आयोग कार्यालय का सामने प्रदर्शन भी किया था। 

विज्ञापन


जानें क्यों विरोध कर रहे छात्र
बता दें कि आयोग द्वारा परीक्षा दो दिनों में लेने और ‘परसेंटाइल’ तकनीक से रिजल्ट जारी करने के निर्णय का विरोध हो रहा था। छात्र परीक्षा को एक दिन में आयोजित करने की मांग कर रहे थे। छात्र विरोध में आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीएम ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई
मुख्यमंत्री ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संबंध में उम्मीदवारों की समस्या का संज्ञान लिया है और इसके समाधान के लिए मुख्य सचिव और अन्य पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। CMO बिहार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें