फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तेज प्रताप के पेट्रोल पंप पर संकट, कंपनी ने भेजा नोटिस

Thu, 01 Jun 2017 09:11 AM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
tej pratap yadav - फोटो : PTI
विज्ञापन
लालू के बडे़ बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के पेट्रोल पंप पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने फर्जी कागजात के सहारे पेट्रोल पंप हासिल करने के आरोपों पर उनसे सफाई मांगी है। 
विज्ञापन

  कंपनी ने तेज प्रताप यादव को नोटिस जारी कर दस्तावेज के संबंध में पूछताछ की है। 29 मई को जारी नोटिस में कंपनी के पटना के मैनेजर (रिटेल) एम कुमार के हस्ताक्षर हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि तेज प्रताप को गलत तरीके से पेट्रोल पंप आवंटित कर दिया गया है।

छह साल पुराने इस मामले में  मोदी का दावा है कि अधिकारियों ने कागजात में हेराफेरी करके तेज प्रताप को पेट्रोल पंप आवंटित किया। मोदी के अनुसार  2011 मे जिस जमीन पर तेज प्रताप को पेट्रोल पंप आवंटित किया गया वो जमीन तेज प्रताप की नहीं बल्कि तेजस्वी यादव की है। इतना ही नहीं जब तेज प्रताप ने पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया उस वक्त वो जमीन तेजस्वी यादव की भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें