फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी से पहले उजड़ गई खुशियां, तेज आंधी में पलटी नाव, गंडक नदी में डूबा युवक; SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Sat, 06 Jun 2026 09:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान गंडक नदी में नाव का संतुलन बिगड़ने से 23 वर्षीय साजन लाल चौधरी नदी में गिरकर लापता हो गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। युवक की नवंबर में शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र स्थित शिवराजपुर गंडक नदी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी के दौरान नाव का संतुलन बिगड़ने से एक युवक नदी में गिरकर लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में लगातार सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन


लापता युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी शैलेन्द्र चौधरी के 23 वर्षीय पुत्र साजन लाल चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साजन खेती-बाड़ी के कार्य से गंडक नदी पार दियारा क्षेत्र गए हुए थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह नाव से अपने घर लौट रहे थे।

अचानक आई आंधी बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव नदी के बीच पहुंची ही थी कि अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और साजन नदी में गिर गए। नाव पर अन्य लोग भी सवार थे, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिजनों का कहना है कि साजन तैरना नहीं जानते थे। इसी वजह से नदी में गिरने के बाद वह गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन


रातभर तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। देर रात तक नदी किनारे युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक के भाई श्रीराम चौधरी ने बताया कि साजन तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटे थे। परिवार में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और आगामी नवंबर माह में उनका विवाह तय था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: फायर सेफ्टी पर बड़ा सवाल, समाहरणालय का डेढ़-दो साल से नहीं हुआ ऑडिट; अस्पताल-होटलों की जांच शुरू

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, अंचलाधिकारी अल्का कुमारी, दरोगा मो. अशलम, राजाराम तथा एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम गंडक नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बोले- तलाश जारी
नौतन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। नदी में लगातार खोज अभियान चलाया जा रहा है। जल्द से जल्द युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें