बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने
मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 278783 बच्चे फेल हो गए। बिहार बोर्ड ने इन बच्चों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप अपने परिणाम से असंतुष्ट है तो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने मैट्रिक कंपार्टमेंटल और स्क्रुटनी की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि अगर कोई परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इन्हीं 2 तारीख के बीच, यानी 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 के बीच मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा।
चार अप्रैल से स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करें
- स्क्रूटनी के लिए आवेदन अवधि: 04 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक
- ऑनलाइन आवेदन: बिहार बोर्ड ने कहा कि छात्र अपने संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस तारीख से भर सकते हैं कम्पार्टमेंटल परीक्षा का फॉर्म
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक विशेष परीक्षा, 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2025 के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 04 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि समिति का लक्ष्य है कि इन परीक्षाओं का परीक्षाफल 31 मई, 2025 तक जारी किया जाए, ताकि विद्यार्थियों का एक वर्ष खराब न हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें।
मैट्रिक परीक्षा में 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा में 12 लाख 79 हजार 294 छात्रों ने परीक्षा पास की। यानी कुल 82 प्रतिशत छात्र सफल हुए है। परीक्षा में पहले स्थान पर तीन बच्चे शामिल हैं। इसमें समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, पश्विम चंपारण की अंशु कुमारी, और रंजन वर्मा शामिल हैं। तीनों को 489 (97.80 प्रतिशत) अंक मिले हैं।आप
यहां क्लिक करके भी सीधे बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं।