BSEB Bihar Board 10th Result 2026: इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स को भी अच्छी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस साल सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं पहले स्थान पर रहीं दोनों टॉपर्स को दो-दो लाख रुपये भी दिए जाएंगे।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार 139 परीक्षार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जाएगा। बोर्ड में इंटर परीक्षा की तरह ही मैट्रिक के टॉपर्स की इनामी राशि मिलेगी। इस बार मैट्रिक परीक्षा में दो परीक्षार्थियों ने बराबर अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है। इनमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप शामिल हैं। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इन दोनों को दो-दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
दूसरे और तीसरे स्थान वालों को कितनी राशि मिलेगी
वहीं दूसरे स्थान पर बेगूसराय की नाहिद सुलताना ने 97.8 अंक लाया है। इनमें डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। तीसरे स्थान पर अनुपा कुमारी और ओम कुमार ने 97.8 अंक लाया है। इन्हें एक- एक लाख रुपए दिए जाएंगे। चौथे से लेकर दसवें स्थान पर रहे बच्चों को लैपटॉप, मेडल और प्रशस्ति के अलावा 20-20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही सभी टॉपर्स को एक लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी प्रदान किया जाएगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में प्रथम 10 रैंक तक स्थान प्राप्त किये हुए सभी 139 परीक्षार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समिति द्वारा गत् वर्ष 2025 से पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी गई है।
Bihar Board Topper 2026: सिमुलतला स्कूल से निकली मैट्रिक टॉपर पुष्पांजलि क्या बोलीं? मिले हैं 98.40% नंबर
मेधा छात्रवृत्ति के तहत कितनी राशि प्रतिमाह दी जाएगी?
आनंद किशोर ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति भी देती है। उससे अलग यह है इनामी राशि है जिसे पिछले साल के मुकाबले दो गुना कर दिया गया है। देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद मेधा छात्रवृत्ति की राशि में भी वर्ष 2025 से बढ़ोतरी की जा रही है। इस बार टॉप 10 में रहे सभी 139 मैट्रिक परीक्षार्थी प्रतिमाह ₹1200 की जगह ₹2000 की छात्रवृत्ति हासिल करेंगे। राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित रूप से नामांकित होकर 11वीं और 11वीं की पढ़ाई करने पर इन परीक्षार्थियों को 24 महीने तक ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति मिलेगी। अगर यह तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययन करते हैं तो कोर्स की समाप्ति तक प्रतिमा ₹2000 की छात्रवृत्ति मिलेगी।