गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बिहार भाजपा के प्रवक्ता राम किशोर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।
पार्टी ने बयान के बारे में राम किशोर से सफाई देने को भी कहा है। अगर पार्टी नेतृत्व उनकी सफाई से संतुष्ट नहीं
होगा, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रामकिशोर के उस बयान से सोमवार को बवाल मच गया था, जिसमें उन्होंने अगले आम चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए की जीत पर सवालिया निशान लगा दिया था।
माना जा रहा है कि उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।