जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चट्टानी एकता दिखाते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर एकजुट रहना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है।
गोपालगंज के वीएम फील्ड में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में एनडीए के सभी दलों के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। इस दौरान जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से एनडीए कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार विकास कर रहा है। इसलिए हम सभी को फिर एक बार नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनना है। चट्टानी एकता दिखाते हुए 2025 से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों को विजई बनाना है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है
इसके साथ ही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए के सभी पांचों घटक दल भारतीय जनता पार्टी, जदयू, राष्ट्रीय लोक मोर्चा, लोजपा (राम) और हम जिस तरह हाथ में पांच उंगलियां हैं और पांचों उंगलियां एक साथ जुड़ जाएं तो मुठ्ठी के रूप में ताकत बन जाती है। ठीक उसी प्रकार हम सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चट्टानी एकता दिखाते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर एकजुट रहना है एवं आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करते हुए बिहार में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनाना है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार मौजूद रहे।