फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जनता की शिकायत पर भड़के विधायक संजय सिंह, गाड़ी से उतरते ही की गाली-गलौज, वीडियो वायरल

Sat, 05 Jul 2025 06:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

वैशाली जिले के लालगंज से भाजपा विधायक संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह भगवानपुर बाजार में जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों से उलझते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
लालगंज से भाजपा विधायक संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के लालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है, जब विधायक भगवानपुर बाजार में जलजमाव की समस्या का समाधान करने पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद भगवानपुर बाजार की सड़कों पर पानी भर जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर जब विधायक मौके पर पहुंचे, तो कुछ स्थानीय लोगों ने अस्थायी समाधान पर आपत्ति जताई और स्थायी समाधान की मांग करने लगे। इस पर विधायक गुस्से में आ गए और अपनी गाड़ी से उतरते हुए कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी इलाके में पानी भर जाता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कुछ दिन पहले भी बाजार में प्रदर्शन हुआ था। शुक्रवार को विधायक ने नगर परिषद हाजीपुर से गाड़ी मंगवाकर पानी निकालने का अस्थायी प्रयास किया, लेकिन लोगों की मांग थी कि स्थायी व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें: गोपाल खेमका मर्डर केस का बेऊर जेल से क्या है कनेक्शन? छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस की टीम
विज्ञापन


विधायक संजय सिंह ने दी सफाई

इस पूरे मामले में विधायक संजय सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, "भगवानपुर बाजार में जलजमाव और सड़क निर्माण को लेकर मैं खुद पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारियों के साथ वहां पहुंचा था। जब समाधान के लिए चर्चा हो रही थी, तभी कुछ हुल्लड़बाज़ जो गिने-चुने 3-4 लोग हैं, उन्होंने काम में बाधा डालने की कोशिश की।”
विज्ञापन


विधायक ने आगे कहा कि इन लोगों की मंशा है कि इलाके में कोई काम न हो ताकि वे विरोध करते रहें। उन्होंने साफ कहा कि “भगवानपुर की जनता के लिए जो भी काम होगा, वह होगा। हुल्लड़बाज़ी नहीं चलेगी।” फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशासन इस मुद्दे को लेकर सतर्क है और जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान पर आगे की कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें