फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नीतीश सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आंसू गैस के गोले भी दागे

Thu, 13 Jul 2023 11:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

नई शिक्षक नियमावली के विरोध में आज भाजपा नेता सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा परिसर में कई विधायक बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर हैं। वहीं गांधी मैदान में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हैं।
विज्ञापन
पटना पुलिस ने भाजपा नेताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे। भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग करने लगे। यहां पहले से तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इतना ही नहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गए। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसी दौरान भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल समेत कई नेता चोटिल हो गए। आरोप है कि सांसद सिग्रीवाल को भी पुलिस ने लाठी से पीटा। इसमें वह घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। पुलिस ने सम्राट चौधरी, रेणु देवी, प्रेम कुमार, संजय सरावगी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस भरकर ले गई।

विज्ञापन


पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने कहा - यह अन्याय है
भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि सरकार आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पटना पुलिस ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया है। यह अन्याय है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह अन्याय है। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। हमलोग शांतिपूर्व तरीके से आगे बढ़ रहे थे इतने में पुलिसकर्मी लाठी बरसाने लगे।भाजपा के आंदोलन से बिहार सरकार डर गई है। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सांसद रामकृपाल यादव बोले- बिहार सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई
इधर, डाकबंगला चौराहा पूरी तरह से रणक्षेत्र में तब्दील हो गया है। सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात हैं। भाजपा नेताओं को जब आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया गया तो प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत दर्जनों नेता बीच रोड पर बैठ गए। भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से मार्च पर निकले थे। अचानक पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नीतीश सरकार भाजपा के आंदोलन से बौखला गई है। इसलिए ऐसा तानाशाही रवैया अपना रही है। इधर, इस आंदोलन के कारण गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहा इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप है। आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

लाठी बरसाती पटना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा
  • नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना
  • 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ
  • चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें