भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का बिहार के साथ जो नाता था, अब वो भी टूटता नजर आ रहा है। दरअसल, बक्सर जिले के सब-डिविजन अंतर्गत दुमरांव गांव के भिरुख राउत की गली में उनका मकान था। बिस्मिल्ला ने अपने घर के लिए करीब 5 दशक पहले जमीन खरीदी थी। लेकिन रखरखाव में कमी के कारण घर के कई भाग ढह गए। उसकी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा को अतिक्रमण भी कर लिया गया। बचा है तो सिर्फ एक बरामदा और कुछ काली-सफेद तस्वीर के साथ एक छोटा सा कमरा।
गौरतलब है कि, शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के दुमरांव गांव के एक थरथाली गली में हुआ। जब उस्ताद 2 साल के थे तब उनके पिता पैगंबर बक्श खान और मिट्ठन दोनों मिलकर भिरुख राउत की गली में जमीन खरीदी और वहां शिफ्ट हो गए। लेकिन बिहार से बनारस शिफ्ट हो जाने के बाद पैगंबर के भाई ने वहां कि जमीन को बेच दी।