फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: चाचा ने संतान की चाह में काली पूजा पर भतीजे की बलि दी

Tue, 29 Oct 2019 09:18 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Killing
विज्ञापन

बिहार के भागलपुर जिले में अंधविश्वास के चलते एक बच्चा की हत्या कर दी गई। यहां एक तांत्रिक की सलाह पर चाचा ने अपने 10 साल के भतीजे को कथित तौर पर काली माता को खुश करने के लिए बलि दे दी।  

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशिष भारती ने सोमवार को बताया कि आरोपी शिवानंद रविदास का अपना कोई बच्चा नहीं था और उसे एक स्थानीय तांत्रिक विभाष मंडल ने सलाह दी कि संतान की उसकी इच्छा तभी पूरी होगी जब वह किसी करीबी रिश्तेदार के बच्चे की बलि काली पूजा के दिन देगा।

यह घटना रविवार देर रात पीरपैंती थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में घटी। भारती ने कहा कि रविदास अपने भतीजे को पटाखे दिलाने के बहाने से एक गुप्त स्थान पर ले गया और वहां पहुंचकर उसका गला काट दिया।
विज्ञापन


देर होने के बाद माता-पिता उसे ढूंढने में लग गए। काफी खोज करने के बाद उन्हें बच्चे का शव गांव में बांस के ढेर से मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि आरोपी रविदास और तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें