फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बाढ़ः नाव में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'नमामि'

Thu, 25 Aug 2016 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : NDTV
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच जिंदगी की जद्दोजहद की रोज नई कहानियां सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है वैशाली जिले से जहां बाढ़ प्रभावित इलाके से निकाली गई महिला ने नाव में सफर के दौरान ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित वैशाली जिले के एक गांव से सरोज पटेल नाम की गर्भवती महिला को बचाकर नाव से सुरक्षित ठिकाने की ओर ले जाया जा रहा था। इसी बीच महिला को दर्द का एहसास होने लगा। उसकी चीखें सुनकर एनडीआरएफ के सदस्य उसे निकटवर्ती अस्पताल की ओर लेकर चल ‌दिए। 

सुरक्षाकर्मियों ने इंटरनेट के माध्यम से नजदीकी अस्पताल का पता लगाया और नाव उस तरफ चल दिए। लेकिन इससे पहले कि वे उसे लेकर अस्पताल तक पहुंच पाते महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल नाव पर हुआ था एक बच्चे का जन्म, नाम रखा गया 'एनडीआरएफ सिंह'

- फोटो : NDTV
इसी बीच एनडीआरएफ टीम ने फोन पर नजदीकी अस्पताल को भी इसकी सूचना दे दी। नतीजतन महिला के अस्पताल पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस के साथ तैयार हो गया। एनडीआरएफ टीम के पहुंचते ही जच्चा बच्चा को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बच्चे के जन्म को लेकर अस्पताल में काफी हर्ष का माहौल रहा। उसका नाम भी पवित्र गंगा के नाम पर नमामि गंगे रखा गया। दूसरी ओर ऐसा ही एक वाक्या राजधानी पटना में सामने आया जहां एनडीआरएफ टीम की मदद से एक बच्ची को नाव पर ही जन्म दिलवाया गया। 

एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाती है। पिछले साल भी कुछ इसी तरह से एक बच्चे को नाव पर ही जन्म दिलवाया गया था परिजनों ने उसका नाम रखा 'एनडीआरएफ सिंह'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें