फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

Sun, 20 Jan 2019 02:19 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के राजीव नगर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इसमें आधे दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस की एक मोटरसाइकिल को भी फूंक डाला। जानकारी के अनुसार पुलिस एसएसबी व राजीव नगर थाना की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी।

विज्ञापन


इसी दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। यहां तक कि कब्जाधारी लोगों ने महिला पुलिस को भी पीटने से परहेज नहीं किया। पटना के एएसपी सुशांत सरोज ने बताया कि शनिवार की सुबह राजीव नगर पहुंचते ही कब्जाधारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई पुलिस जवानों को चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें