फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: इंडिया गठबंधन में सीएम फेस को लेकर राजद का रूख स्पष्ट, लालू के करीबी सांसद ने ऐसे दिया दो टूक जवाब

Fri, 18 Apr 2025 04:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि वह बहुमत के आधार पर देश के लोगों को हासिये पर न खड़ा करे, क्योंकि ये देश और सभी के नुकसानदायक होगा।
विज्ञापन
राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिया गठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इस पर लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने अपना रूख स्पष्ट कर दिया है। शुकवार को राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने प्रेस वार्ता के दौरान इस सवाल का जवाब भी दे दिया। उन्होंने कहा कि जैसे सूर्य का पूर्व दिशा में उगना विश्वव्यापी सत्य है। ठीक उसी तरह तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री फेस होना भी सत्य है। उनके इस बयान ने महागठबंधन में राजद का स्टैंड क्लियर कर दिया। 

विज्ञापन


मनोज झा ने राष्ट्रीय जनता दल पर हमला बोलते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय बेंच ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जो पहलकदमी करते हुए दिशा दी है ये एक बेहतर और सकारात्मक कदम है। केन्द्र सरकार ने 05 मई के सुनवाई होने तक अंडरटेकिंग दी है कि कोई भी बदलाव नहीं किया जायेगा। लालू प्रसाद जी बीमार रहते हुए भी उनकी जो इस मामले पर जो चिंता थी वह स्पष्ट रूप से दिखी। यह लड़ाई मुसलमानों की नहीं बल्कि साझी विरासत को बचाने और देश वासियों के पहचान को मजबूत करने की लड़ाई है तभी तो सदन के अन्दर सभी विपक्षी सदस्यों ने इस मामले पर अपनी बातें मजबूती से रखी और उनमें अधिकतर सदस्य हिन्दू थे क्योंकि ये लड़ाई देश और देश के संविधान को बचाने के लिए मिलकर रखने की थी और इस पर सभी ने मजबूती से बातें रखी।

मनोज झा ने आगे कहा कि बिहार में जो सर्वे का काम हो रहा है उसमें बहुतों के पास कागजात नहीं है लेकिन सरकार सर्वे कराकर उस जमीन पर अपनी निगाह टिकाए हुए है। नीतीश कुमार इस तरह से जानते हुए भी साझी विरासत और असंवैधानिक कार्य पर चुप्पी साधे हुए हैं, ये चिंता का विषय है। ऐसा लगता है कि सरकार में बने रहने के लिए जनता दल यू ने भाजपा के विचारों से समझौता कर लिया है।
विज्ञापन


महागठबंधन की बैठक के बाद इस सवाल का नहीं दिया किसी ने जवाब
दरअसल इंडिया गठबंधन ने बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिन पहले यानी गुरुवार को बैठक की थी। बैठक में सारी चीजों स्पष्ट तो कर दी गई लेकिन दो अहम सवाल का जवाब नहीं दिए गए। इनमें पहला मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार और दूसरा सीट बंटवारा। नेता प्रतिपक्ष ने इस सवाल को कांग्रेस के पाले में फेंक दिया। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष बताया लेकिन सीएम फेस वाले सवाल को टाल दिया। इसके बाद सियासी घमासान तेज हो गया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने महागठबंधन में टूट की बात कहते हुए विपक्ष जमकर हमला बोला था। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष जरूर बनाया गया है, लेकिन उन्हें नेता नहीं माना गया है। उनके बीच कभी एकता नहीं बन सकती। तेजस्वी यादव को वह लोग कभी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें