फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2020: सीएम नीतीश कुमार आज से करेंगे चुनाव प्रचार अभियान शुरू

Mon, 12 Oct 2020 02:48 PM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम नीतीश कुमार के विश्वासपात्र माने जाने वाले राज्य के मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार आज और कल यानी (सोमवार और मंगलवार) में कुल राज्य की 35 विधानसभा क्षेत्रों को लोगों को संबोधित करेगें।

विज्ञापन


आगे संजय कुमार झा ने बताया कि चुनाव प्रचार सोमवार और मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। 14 अक्तूबर से सभाओं को संबोधित करने के लिए अलग-अलग हिस्सों के लिए उड़ाने भरना शुरु करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार का वर्चुअल चुनावी प्रचार अभियान सोमवार शाम को शुरू होगा जब वे छह जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े होंगे। फिर मंगलवार को सुबह पांच जिलों के 11 विधानसभा क्षेत्रों और शाम को चार जिलों के 13 विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित करेंगे।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा "भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार अभियान को अंतिम रूप दे रही है। हमारे पास विवरण नहीं है लेकिन यह निश्चित है कि मोदीजी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मौकों पर मंच साझा करेंगे।" संयोगवश बिहार में विधानसभा चुनाव पहला अवसर होगा जब मोदी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए बिहार की जनता से वोट मांगेंगे ।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के बीच की प्रतिद्वंद्विता का अंत होने के बाद और 2017 में नीतीश की राजग में वापसी के बाद से दोनों नेताओं ने कई अवसरों पर मंच साझा किया है।

भाजपा द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए राजग के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार का समर्थन किये जाने से लोजपा प्रमुख चिराग पासवान को यह संदेश देने, कि राजग गठबंधन में वही रहेंगे जो नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार में स्वीकार करते हैं, से स्पष्ट संकेत गया है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें