फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Results Live: सभी 243 के परिणाम घोषित, एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत

Wed, 11 Nov 2020 04:28 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Election Results 2020 LIVE Updates: बिहार विधानसभा चुनाव के 243 सीटों के नतीजे  सामने आ गए हैं। अबतक जीती हुई घोषित सीटों में से एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और एआईएमआईएम, बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की जनता और  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया। इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे थे। वहीं नीतीश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा भी मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:26 AM, 11-Nov-2020

सभी 243 सीटों के नतीजे घोषित 

एनडीए - 125 सीटें 
महागठबंधन - 110 सीटें 
अन्य - 8 सीटें 

03:46 AM, 11-Nov-2020

एनडीए को मिला बहुमत

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 240 सीटों के प्राप्त परिणामों में प्रदेश में सत्ताधारी राजग ने 122 सीट अब तक जीत ली हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। वहीं, विपक्षी महागठबंधन ने 110 सीट जीती हैं। निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल भाजपा ने 72 सीटों पर, जदयू ने 42 सीटों पर, विकासशील इंसान पार्टी ने 4 सीटों पर और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है।
 

02:56 AM, 11-Nov-2020

जनता ने दिया स्प्ष्ट बहुमत : नित्यानंद राय

बिहार की जनता ने एनडीए, नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी पर भरोसा जताया है। जनता ने हमें स्पष्ट बहुमत दिया है : केंद्रीय राज्यमंत्री व भाजपा नेता नित्यानंद राय
 

विज्ञापन
02:42 AM, 11-Nov-2020

अश्विनी चौबे ने जताया जनता का आभार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा - मैं बिहार की जनता का आभार जताना चाहता हूं। ये जीत पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का नतीजा है। जनता ने डबल इंजन सरकार को चुना है न कि डबल युवराज को।  
 

02:22 AM, 11-Nov-2020

अब तक का आंकड़ा 

कुल सीटें- 243 
परिणाम घोषित - 236 
एनडीए - 120
महागठबंधन - 109 
 

विज्ञापन
02:01 AM, 11-Nov-2020

तेज प्रताव यादव अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे

आरजेडी नेता तेज प्रताव यादव अपनी मां राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। तेज प्रताप ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है।
 

01:42 AM, 11-Nov-2020

नीतीश कुमार सातवीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ

बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला है। एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार वह सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

01:30 AM, 11-Nov-2020

243 में से 229 सीटों के लिए परिणाम घोषित

बिहार चुनाव के लिए कुल 243 में से 229 सीटों के लिए परिणाम घोषित हो गए हैं। एनडीए ने 116 सीटें जीतीं (भाजपा 68, जेडीयू 40, वीआईपी 4, हम 4), महागठबंधन ने 105 सीटें (राजद ने 71, कांग्रेस ने 18, वाम ने 16) और एआईएमआईएम ने पांच, बसपा ने एक लोजपा ने एक और निर्दलीय ने एक सीटें जीती हैं।
 

01:10 AM, 11-Nov-2020

चिराग पासवान ने बिहार की जनता का किया धन्यवाद

बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है। जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ है कि भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जीत है। सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े। पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है। लोजपा इस चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ गई थी। पार्टी हर जिले में मजबूत हुई है। इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।

मुझे पार्टी पर गर्व है कि सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं। हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुंचाया। जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मजबूती मिली है। बिहार की जनता का धन्यवाद।

 

01:01 AM, 11-Nov-2020

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है। चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया कि अभी 17 सीटों पर मतगणना जारी है। 66 राउंड की मतगणना अभी जारी है। अभी फाइनल आंकड़े के लिए एक घंटे का और इंतजार करना पड़ेगा।

12:52 AM, 11-Nov-2020

बिहार चुनाव में कुल 243 में से 203 सीटों के लिए परिणाम घोषित

बिहार चुनाव में कुल 243 में से 203 सीटों के लिए परिणाम घोषित हो गए हैं। एनडीए ने 102 सीटें जीतीं (भाजपा 60, जेडीयू ने 34, वीआईपी 4, हम ने 4) महागठबंधन ने 93 सीटें जीतीं (राजद 64, कांग्रेस 16, वाम 13) एआईएमआईएम पांच, बसपा एक, और निर्दलीय ने एक सीटें जीती हैं।
 

12:47 AM, 11-Nov-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है- शाह

अमित शाह ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश कुमार जी के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई।
 

12:37 AM, 11-Nov-2020

अमित शाह ने बिहार की जनता के प्रति जताया आभार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूं जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
 

12:27 AM, 11-Nov-2020

बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की- मोदी

बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है। बिहार भाजपा के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।
 

12:21 AM, 11-Nov-2020

हर वर्ग ने एनडीए पर भरोसा जताया- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का एनडीए को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।
 

12:17 AM, 11-Nov-2020

बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है- मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब एनडीए को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।
 

12:13 AM, 11-Nov-2020

बिहार ने बता दिया है कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है- मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार कई ट्वीट कर किए। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी राजग के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं।
 

12:01 AM, 11-Nov-2020

बिहार ने दुनिया को पढ़ाया लोकतंत्र का पहला पाठ: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।

11:59 PM, 10-Nov-2020

बिहार का होगा नया दशक: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और एनडीए के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब एनडीए को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

11:58 PM, 10-Nov-2020

बिहार ने जताया 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र पर भरोसा: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।

11:56 PM, 10-Nov-2020

बिहार की बहनों-बेटियों ने दिखाई आत्मनिर्भर बिहार में अपनी भूमिका: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का एनडीए को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा।

11:44 PM, 10-Nov-2020

नड्डा ने मोदी को दिया जनादेश का श्रेय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि इस जनादेश के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उनके नेतृत्व में भारत वास्तव में वैश्विक शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित होगा जहां समृद्धि, सुरक्षा और सबके लिए आगे बढ़ने के समान अवसर होंगे।
 

11:40 PM, 10-Nov-2020

यह नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत: शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर एनडीए के विकासवाद का परचम लहराया है। यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के डबल इंजन विकास की जीत है। बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई। 
 

11:37 PM, 10-Nov-2020

जनता ने दिया अद्भुत समर्थन: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।

11:34 PM, 10-Nov-2020

जल्द सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार: जदयू प्रवक्ता

जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जल्द सरकार बनाएंगे। विपक्ष ने लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश की। ये उस बच्चे की तरह हैं कि खेल जीत जाओ तो मैच आपका औक नहीं जीतो तो बच्चा गेंद लेकर चल पड़ो। राजद का यह व्यवहार लोकतांत्रिक नहीं है। उन्हें जनादेश स्वीकार करना चाहिए। हम जनादेश स्वीकार करते हैं।

11:30 PM, 10-Nov-2020

एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत: भूपेंदर यादव

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव को लेकर पटना में एक प्रेसवार्ता की। इसमें भाजपा नेता भूपेंदर यादव ने कहा कि एनडीए ने एक बार फिर बिहार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। हम देश के सबसे बड़े चुनाव में नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद कहते हैं।

11:25 PM, 10-Nov-2020

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़े और नारे लगाते हुए, नाचते हुए खुशी जाहिर की। 
 

11:18 PM, 10-Nov-2020

एनडीए को 90 और महागठबंधन को 86 सीटों पर मिली जीत

अभी तक 243 सीटों में से 183 सीटों पर परिणाम घोषित किया जा चुका है। इसमें से एनडीए ने 90 सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें भाजपा को 51, जदयू को 32, वीआईपी को चार और हम को तीन सीटों पर जीत मिली है। विपक्षी महागठबंधन को अभी तक 86 सीटों पर जीत मिली है। इसमें राजद को 60, कांग्रेस को 14 और वाम दलों को 12 सीटें मिली हैं। इसके अलावा एआईएमआईएम को चार, बसपा को एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।

11:08 PM, 10-Nov-2020

रात 11:06 बजे तक 183 सीटों के परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के मुताबिक, रात 11:06 बजे तक 243 में से 183 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

10:49 PM, 10-Nov-2020

लोजपा ने दर्ज की एक सीट पर जीत

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने एक सीट हासिल की है। 
   

10:38 PM, 10-Nov-2020

करीब पांच फीसदी वोटों की गिनती बची है

करीब पांच फीसदी वोटों की गिनती बची है। एनडीए 122 और महागठबंधन 113 सीटों पर आगे हैं।

10:19 PM, 10-Nov-2020

जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी

राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, ये उन 119 सीटों की सूची है जहां गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके है। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफिकेट नहीं दे रहे है कह रहे है कि आप हार गए है। ECI की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी।
 

10:14 PM, 10-Nov-2020

जमुई से भाजपा उम्मीदवार और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह जीतीं

जमुई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह जीतीं। श्रेयसी ने राजद के विजय प्रकाश को 41049 वोटों से हराया। 

10:06 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग कभी किसी के दबाव में नहीं आता

चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही ये बातेंः-

  • चुनाव आयोग कभी किसी के दबाव में नहीं आता।
  • काफी संख्या में अंतिम नतीजे प्राफ्त हो गए हैं।
  • बाकी बचे वोटों की गितनी तेजी से जारी है।
  • प्रक्रिया के तहत वोटों की गितनी की जा रही है।
  • 146 सीटों के नतीजे आ गए हैं।
  • 17 स्थानों पर पांच राउंड से कम का मतगणना बची है।
  • चुनाव आयोग नियम के मुताबिक काम कर रहा है।
  • जिन सीटों पर कम फासला, वहां दोबारा मतगणना संभव

10:02 PM, 10-Nov-2020

रात 10 बजे तक 95 फीसदी वोटों की गिनती पूरी

रात 10 बजे तक 95 फीसदी वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसके मुताबिक, एनडीए 123 सीटों पर आगे है।

09:55 PM, 10-Nov-2020

137 सीटों के परिणाम घोषित

चुनाव आयोग के मुताबिक, रात 9:53 बजे तक 243 में से 137 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

09:46 PM, 10-Nov-2020

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डांस करते हुए मनाया जश्न

दिल्ली: बीजेपी मुख्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डांस करते हुए जश्न मनाया।
 

09:38 PM, 10-Nov-2020

राजद और कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग

राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा। मतगणना प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं दोनों पार्टियां।

09:29 PM, 10-Nov-2020

3 करोड़ 77 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है

अब तक 3 करोड़ 77 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 

09:23 PM, 10-Nov-2020

मोकामा से अनंत सिंह 35757 वोटों से जीते

राजद के अनंत सिंह ने मोकामा सीट से जदयू के राजीव लोचन सिंह को 35757 को वोटों से हराया।

09:20 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने कुल 243 सीटों में से 98 के नतीजे घोषित किए

  • भाजपा ने 30 जीते
  • आरजेडी ने 27 जीते, 
  • जेडी (यू)-18, विकासशील इन्सान पार्टी-2 और कांग्रेस-7 
  • एआईएमआईएम- 3
  • सीपीआई (एम)-1
  • सीपीआई-1
  • सीपीआई (एमएल)-6
  • हम-1
  • निर्दलीय-1
  • बीएसपी-1

09:01 PM, 10-Nov-2020

राजद नेता मनोज झा ने नीतीश सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

राजद सांसद ने मनोज झा ने कहा, बिहार में 200 फीसदी सरकार बन रही है। झा ने कहा लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। लोकतंत्र लावा बनकर फूटेगा। 10 सीटों पर प्रशासन गिनती में देरी कर रहा है। उन्होंने कई सीटों पर दोबारा गिनती की मांग की है। 

08:54 PM, 10-Nov-2020

बिहार में भाजपा एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा एनडीए की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 73 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि अगर नतीजों में भी भाजपा की कामयाबी बरकरार रही तो क्या सरकार में नीतीश कुमार का कद घटेगा?

08:48 PM, 10-Nov-2020

जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से दर्ज की जीत

 गया के इमामगंज सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने 16,034 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के उदय नारायण चौधरी को हराया।

08:42 PM, 10-Nov-2020

देर रात तक स्थिति स्पष्ट होने के आसार

बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती का काम चल रहा है। कभी एनडीए तो कभी महागठबंधन आगे हो जाता है। देर रात तक स्थिति स्पष्ट होने के आसार हैं। आरजेडी का महागठबंधन भी सत्ता के करीब है।कमजोर संगठन होने के बावजूद लालू यादव के बेटे तेजस्वी आज टक्कर देने की स्थिति में हैं।

08:39 PM, 10-Nov-2020

संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे

पटना: बिहार के राज्य मंत्री संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे।
 
 

08:37 PM, 10-Nov-2020

शाम 8:30 बजे तक 3.66 करोड़ वोटों की गिनती पूरी

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में रात साढ़े आठ बजे तक 4.10 करोड़ वोटों में से 3.66 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है।

08:27 PM, 10-Nov-2020

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 22765 वोटों से पीछे

बांकीपुर विधानसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 22765 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

08:09 PM, 10-Nov-2020

शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती पूरी

चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 8 बजे तक 3.40 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। 
 

08:07 PM, 10-Nov-2020

नीतीश कुमार के घर लगा बीजेपी नेताओं का तांता

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव, बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर से रवाना हुए।

08:07 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने कुल 243 सीटों में से 50 के नतीजे घोषित किए

  • भाजपा ने 16 जीते
  • आरजेडी ने 14 जीते, 
  • जेडी (यू)-7, विकासशील इन्सान पार्टी-2 और कांग्रेस-3 
  • एआईएमआईएम 1
  • सीपीआई (एम)-1
  • सीपीआई-1
  • सीपीआई (एमएल)-3
  • हम-1
  • निर्दलीय-1

07:58 PM, 10-Nov-2020

शिवहर से आरजेडी उम्मीदवार चेतन आनंद आगे

शिवहर से आरजेडी उम्मीदवार चेतन आनंद आगे चल रहे हैं। 

07:52 PM, 10-Nov-2020

अभी भी तस्वीर साफ नहीं

सुबह से शाम तक मतगणना के कई रंग देखने को मिले। भाजपा और जद(यू) के दफ्तर में एक दौर का जश्न मनाया जा चुका है, लेकिन अभी भी तस्वीर साफ नहीं है।

07:45 PM, 10-Nov-2020

राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव 27839 वोटों से आगे

राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव 27839 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
 

07:36 PM, 10-Nov-2020

हसनपुर से 21139 वोटों से जीते तेजप्रताप यादव

हसनपुर से राजद नेता तेजप्रताप यादव ने जदयू के राजकुमार राय को 21139 वोटों से हराया।

07:24 PM, 10-Nov-2020

आरजेडी की लवली आनंद पीछे

सहरसा विधानसभा से भाजपा के आलोक रंजन आगे, जबकि आरजेडी की लवली आनंद पीछे चल रही हैं।

07:19 PM, 10-Nov-2020

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे

बिहार में एनडीए 121 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सीएम नीतीश कुमार के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। वहीं, सुशील मोदी और भूपेंद्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे हैं।
 

07:15 PM, 10-Nov-2020

चिराग ने नीतीश का खेल बिगाड़ा 

चुनाव के नतीजे से साफ है कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के अलग चुनाव लड़ने के फैसले से भाजपा को अप्रत्याशित फायदा हुआ है। 

07:11 PM, 10-Nov-2020

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजद के भोला यादव  हारे

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से राजद के भोला यादव  हारे। भाजपा के राम चंद्र प्रसाद 10252 वोटों से जीते। 
 

07:04 PM, 10-Nov-2020

भाजपा के प्रमुख नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे

पटना में भाजपा के प्रमुख नेता नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। वहीं,  जानकारी के मुताबिक, करीब 6:30 बजे गृह मंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार की बातचीत हुई। 

07:04 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने कुल 243 सीटों में से 28 के नतीजे घोषित किए

  • भाजपा ने 9 जीते
  • आरजेडी ने 8, 
  • जेडी (यू)-5, विकासशील इन्सान पार्टी-2 और कांग्रेस-2 
  • एआईएमआईएम 1
  • सीपीआई (एम)-1

06:57 PM, 10-Nov-2020

तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी

साढ़े चार करोड़ वोटों में से तीन करोड़ वोटों की गिनती पूरी हुई।

06:48 PM, 10-Nov-2020

तेज प्रताप यादव के ससुर व जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय चुनाव हार गए

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के ससुर व जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय चुनाव हार गए। उन्हें राजद उम्मीदवार छोटे लाल राय ने 17293 वोटों से हराया।
 

06:36 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने कुल 243 सीटों में से 20 के नतीजे घोषित किए

चुनाव आयोग ने कुल 243 सीटों में से 20 के नतीजे घोषित किए। 
  • भाजपा ने 6 जीते
  • आरजेडी ने 6, 
  • जेडी (यू)-2, विकासशील इन्सान पार्टी-2 और कांग्रेस-2 
  • एआईएमआईएम 1
  • सीपीआई (एम)-1

06:33 PM, 10-Nov-2020

झंझारपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा आगे

झंझारपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। 

06:28 PM, 10-Nov-2020

महिलाओं का बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत काफी महत्वपूर्ण रहा

बिहार चुनाव पर काम कर रहे चुनाव विश्लेषकों की माने तो इसमें महिलाओं का बढ़ा हुआ वोट प्रतिशत काफी महत्वपूर्ण रहा है। इसके बूते बिहार में एनडीए सत्ता में आने में सफल रहा है। वहीं, चिराग के अलग और जद(यू) के खिलाफ प्रत्याशी उतारने तथा भाजपा के पक्ष में बने रहने का भी नीतीश कुमार को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके कारण भाजपा बिहार की सबसे अधिक सीटें जीतने की राह पर है।

06:19 PM, 10-Nov-2020

हम 84 सीटों पर अभी आगे हैं- राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, हमारे Realtime data के अनुसार, हम 84 सीटों पर अभी आगे हैं। कई जगह पोस्टल वोटिंग की अभी गिनती नहीं हुई है। आप अंतिम समय तक डटे रहिए। उदाहरण दे रहे है जैसे महनार में 12 हजार, फतुआ 14 हजार और सूर्यगढ़ा 10 हजार से लीड कर रहे है लेकिन टीवी पर पीछे दिखा रहा है।
 
 

06:16 PM, 10-Nov-2020

मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार अनंत सिंह आगे

मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं।

06:12 PM, 10-Nov-2020

बिहार में शाम तक फिर बदली तस्वीर 

शाम छह बजे तक एनडीए 123 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 113 सीटों पर आगे चल रहा है। 

06:09 PM, 10-Nov-2020

बिहार चुनाव पर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • कोरोना के चलते मतगणना व्यवस्था में बदलाव
  • नतीजे आने में थोड़ी देरी होगी
  • देर रात तक आएंगे नतीजे

06:06 PM, 10-Nov-2020

126 सीटों पर एनडीए आगे

चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने तीन, आरजेडी ने दो और जेडी (यू) ने दो, कांग्रेस ने 1 और विकासशील इंसान पार्टी ने 1 पर जीत दर्ज की। 126 सीटों पर एनडीए ,107 सीटों पर महागठबंधन, 5 सीटों पर AIMIM, 2 सीटों पर बसपा, 3 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रही है।
 

05:59 PM, 10-Nov-2020

पटना में जदयू कार्यकर्ता का जश्न

अब तक के रुझानों में एक बार फिर तस्वीर बदलती दिख रही है। अब एनडीए 123 सीटों पर आगे चल रही है।
 

05:51 PM, 10-Nov-2020

महागठबंधन की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता-मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने कहा, बिहार को अपनी सरकार मिलने वाली है और इसे कोई भी नहीं रोक सकता है। मुख्यमंत्री जी का जाना तय है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि रिटर्निंग अधिकारियों को वोटों की गिनती धीमा करने के लिए न कहें। उससे उनके हार में केवल देरी हो सकती है।
 

05:44 PM, 10-Nov-2020

शाम 5.30 बजे तक 2.60 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी

चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5.30 बजे तक 2.60 करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है। 

05:40 PM, 10-Nov-2020

गया के इमामगंज सीट से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आगे

गया के इमामगंज सीट से पूर्व सीएम जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं। वह 10707 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर राजद के उदय नारायण चौधरी हैं।

05:33 PM, 10-Nov-2020

शूटर श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से 25315 वोटों से आगे चल रही हैं

निशानेबाज श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा सीट से 25315 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्होंने राजद उम्मीदवार विजय प्रकाश को काफी छोड़ दिया है। 

05:16 PM, 10-Nov-2020

केवटी विधानसभा सीट से बीजेपी के मुरारी मोहन झा आगे चल रहे हैं

केवटी विधानसभा सीट से बीजेपी के मुरारी मोहन झा 5267 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी पीछे चल रहे हैं। 

05:10 PM, 10-Nov-2020

पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव आगे चल रहे हैं

पटना साहिब से भाजपा के नंदकिशोर यादव आगे चल रहे हैं। वह कांग्रेस के प्रवीण सिंह को टक्कर दे रहे हैं। दोनों के बीच 8826 वोटों का अंतर है।

04:55 PM, 10-Nov-2020

रक्सौल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा आगे

रक्सौल सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद सिन्हा 24189 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

04:52 PM, 10-Nov-2020

129 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है

चुनाव आयोग के मुताबिक, जदयू ने दो सीटों पर जीत हासिल की और 42 सीटों से आगे चल रही है। 129 सीटों पर एनडीए, 103 सीटों पर महागठबंधन, 2 सीटों पर बसपा, 4 सीटों पर AIMIM, 2 सीटों पर लोजपा, 3 सीटों पर निर्दलीय आगे चल रही है।
 






 

04:48 PM, 10-Nov-2020

दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में एनडीए को भारी बढ़त मिलने के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया है।

04:45 PM, 10-Nov-2020

भाजपा ने अभी तक 76 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है

अभी तक के रुझानों के मुताबिक, भाजपा ने 76, राजद ने 70, जदयू ने 41, कांग्रेस ने 19, लोजपा ने 1 और अन्य ने 36 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 
 

04:38 PM, 10-Nov-2020

बिहार में एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत, दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू

बिहार में फिर एनडीए सरकार को पूर्ण बहुमत मिलती दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर दिल्ली में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

04:31 PM, 10-Nov-2020

सीएम के चेहरे पर कोई सवाल ही नहीं- बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि इस बात को लेकर कोई विवाद नहीं है कि सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने चुनाव से पहले नीतीश कुमार को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है, तो अब सीएम के चेहरे पर कोई सवाल ही नहीं उठता है। जिन्हें खुशी मनानी थी, वो मना चुके हैं। हम फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

04:26 PM, 10-Nov-2020

आरा से भाजपा के अमरेंद्र प्रताप पीछे चल रहे हैं

आरा से भाजपा के अमरेंद्र प्रताप पीछे चल रहे हैं। भागलपुर से कांग्रेस के अजीत शर्मा पीछे चल रहे हैं।  

04:21 PM, 10-Nov-2020

नीतीश सरकार के ये चार मंत्री पीछे चल रहे हैं

नीतीश सरकार के मंत्री कृष्णनंदन वर्मा (13 हजार), सुरेश शर्मा (2 हजार वोट), संतोष निराला (7 हजार), रामसेवक सिंह (14 हजार) पीछे चल रहे हैं।

04:16 PM, 10-Nov-2020

हसनपुर सीट से तेजप्रताप यादव आगे चल रहे हैं

हसनपुर सीट से तेजप्रताप यादव आगे चल रहे हैं। वह जदयू के राज कुमार राय को टक्कर दे रहे हैं। दोनों के बीच 8936 वोटों का फासला है।

04:02 PM, 10-Nov-2020

महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है-राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'
 

03:57 PM, 10-Nov-2020

बिहटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रेणु देवी आगे

भाजपा की रेणु देवी ने बिहटा विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रही हैं। वह कांग्रेस के मदन मोहन तिवारी को टक्कर दे रही हैं।

03:53 PM, 10-Nov-2020

बीजेपी नेता ने कहा- अब भाजपा का सीएम हो

भाजपा के नेता अजीत कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री हो। बिहार में भाजपा के एससी मोर्चा के प्रमुख अजित चौधरी का कहना है कि कार्यकर्ताओं को लगता है कि अब भाजपा का ही सीएम बनना चाहिए। भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 

03:45 PM, 10-Nov-2020

दरभंगा ग्रामीण से राजद के ललित कुमार यादव जीते

राजद उम्मीदवार दरभंगा ग्रामीण से जीत गए हैं। 

03:33 PM, 10-Nov-2020

2.47 करोड़ वोटों की गिनती अभी बाकी है।

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलती दिख रही है, लेकिन 2.47 करोड़ वोटों की गिनती अभी बाकी है।  

03:29 PM, 10-Nov-2020

तीन बजे तक 128 सीटों पर आगे है एनडीए

दोपहर तीन बजे सामने आए चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार एनडीए 128 सीटों और महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बसपा- दो, एआईएमआईएम- दो, लोजपा- दो और अन्य- चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
 
 

03:24 PM, 10-Nov-2020

महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है

ताजा रुझानों के बीच राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट कर कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 'हम सभी क्षेत्रों के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से संपर्क में है और सभी जिलों से प्राप्त सूचना हमारे पक्ष में है। देर रात तक गणना होगी। महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित है। बिहार ने बदलाव कर दिया है। सभी प्रत्याशी और काउंटिंग एजेंट मतगणना पूरी होने तक काउंटिंग हॉल में बने रहें।'
 
 

03:16 PM, 10-Nov-2020

कार्ति चिदंबरम ने ईवीएम पर जताया भरोसा

बिहार के ताजा रुझानों में राज्य में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है। इसके बाद नेताओं ने ईवीएम पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने ईवीएम का बचाव किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'किसी भी चुनाव के परिणाम चाहे जो भी हों, यह ईवीएम को दोष देने से रोकने का समय है। मेरे अनुभव में, ईवीएम प्रणाली मजबूत, सटीक और भरोसेमंद है।'
 
 

03:12 PM, 10-Nov-2020

पप्पू यादव ने ईवीएम पर फोड़ा हार का ठीकरा

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा है। उनका कहना है कि चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए।
 

03:08 PM, 10-Nov-2020

दरभंगा से जीते भाजपा उम्मीदवार

दरभंगा से भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 67248 वोटों से अपने विरोधी को हराया है।

03:01 PM, 10-Nov-2020

इन सीटों पर जारी है कांटे की टक्कर

अबतक आए रुझानों में कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वहीं अलीनगर, अमरपुर, अररिया, अतरी, बाजपट्टी, बख्तियारपुर, कसबा, कटिहार, केवटी, मधेपुरा, महाराजगंज, नाथनगर, सीतामढ़ी और तरारी ऐसी विधानसभा सीटे हैं जहां वोटों का अंतर 500 से भी कम है। यहां कहीं पांच, कहीं आठ तो कहीं 32 मतों से उम्मीदवार आगे-पीछे हैं।

02:54 PM, 10-Nov-2020

आयोग के अनुसार 73 सीटों पर आगे है भाजपा

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एआईएमआईएम-तीन, बसपा-दो, भाजपा-73, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-12, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-पांच, कांग्रेस-20, जनता दल यूनाइडेट-47, लोक जनशक्ति पार्टी-दो, राष्ट्रीय जनता दल-68, विकासशील इंसान पार्टी- पांच सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 126 और महागठबंधन- 106 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

02:49 PM, 10-Nov-2020

भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने एक-दूसरे पर लगाया गुलाल

पटना में भाजपा महिला मोर्चा ने ढोलक बजाया, एक दूसरे पर गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया क्योंकि ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए महागठबंधन से आगे चल रही है।
 

02:44 PM, 10-Nov-2020

शाम पांच बजे भाजपा की बैठक

शाम पांच बजे दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे।

02:40 PM, 10-Nov-2020

जदयू कार्यकर्ताओं ने जलाए पटाखे

पटना में नतीजों से उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे जलाकर जश्न मनाया। ताजा रुझानों में एनडीए आगे चल रही है।
 
 

02:34 PM, 10-Nov-2020

भाजपा दफ्तर जा सकते हैं शाह-नड्डा

शाम चार बजे गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय पहुंच सकते हैं। 

02:32 PM, 10-Nov-2020

सिवान में दो गुटों में झड़प

मतगणना के दौरान सिवान में दो गुटों में झड़प होने की खबर सामने आ रही है।

02:28 PM, 10-Nov-2020

पुष्पम प्रिया चौधरी ने ईवीएम पर खड़े किए सवाल

प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने ईवीएम पर हैकिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बिहार में ईवीएम हैक किया गया है। हर बूथ का डाटा देखिए, प्लूरल्स के वोट चुराए गए हैं। भाजपा ने चुनाव में धांधली की है। हर बूथ से प्लूरल्स के वोट एनडीए को ट्रांसफर हो रहे हैं।'
 
 

02:24 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग के ताजा रुझान के अनुसार ये है स्थिति

चुनाव आयोग ने 243 विधानसभा सीटों के लिए रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम-दो, बसपा-दो, भाजपा-73, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-12, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर)-एक, निर्दलीय-पांच, कांग्रेस-19, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-दो, राष्ट्रीय जनता दल-67, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 128 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

02:18 PM, 10-Nov-2020

नीतीश ही होंगे सीएम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार में 4 करोड़ वोट पड़े थे। इसमें से अबतक सिर्फ 1 करोड़ वोट गिने गए हैं।

02:15 PM, 10-Nov-2020

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में किया शंखनाद

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य में एनडीए बड़त बनाए हुए है। इससे उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना में स्थित पार्टी कार्यालय में शंखनाद किया। 
 
 

02:11 PM, 10-Nov-2020

महागठबंधन 124 सीटों पर आगे है: मनोज झा

राजद सांसद मनोज झा ने कहा, 'हम आपसे कुछ घंटों में मिलेंगे और यह साबित कर देंगे कि हमने वही किया जो हमने कहा था। महागठबंधन 124 सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन अभी लाइव डाटा आना बाकी है।'
 

 

02:06 PM, 10-Nov-2020

ईवीएम से नहीं हो सकती छेड़छाड़

चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि ईवीएम से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती है। ईवीएम की अखंडता को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है।
 

 

12:56 PM, 10-Nov-2020

अब तक सिर्फ 20 प्रतिशत वोट गिने गए

बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एच श्रीनिवासन के अनुसार, इस बार लगभग 34 हजार पोलिंग स्टेशन बढ़े हैं जिसके कारण राउंड बढ़े हैं। कुछ सीटों पर 24 तो कहीं पर 51 राउंड में गिनती होनी है। दोपहर साढ़े 12 बजे तक केवल 20 प्रतिशत वोट ही गिने गए हैं। अंतिम नतीजे आने में शाम के छह-सात बज सकते हैं।

12:21 PM, 10-Nov-2020

उदित राज ने ईवीएम पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?'
 
 

12:14 PM, 10-Nov-2020

70 सीटों पर कांटे की टक्कर

70 सीटों पर कांटे की टक्कर है। इनमें उम्मीदवारों के बीच केवल एक हजार वोटों का अंतर है। इनमें 50 सीटें ऐसी हैं जिनमें 500 वोटों का अंतर है।

12:04 PM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग के रुझान में एनडीए गठबंधन को मिला बहुमत

चुनाव आयग ने 243 विधानसभा सीटों में से 242 के रुझान जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, एआईएमआईएम- दो, बसपा-एक, भाजपा-73, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-तीन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट)- दो, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (लिबरेशन)-14, निर्दलीय-6, कांग्रेस-21, जनता दल यूनाइडेट-48, लोक जनशक्ति पार्टी-4, राष्ट्रीय जनता दल-61, विकासशील इंसान पार्टी-6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अबतक एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

11:49 AM, 10-Nov-2020

एक बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दोपहर एक बजे चुनाव आयोग के अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग करेंगे। यह चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव उपलब्ध होगा। उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन, चंद्रभूषण कुमार और आशीष कुंद्रा ब्रीफिंग करेंगे।
 
 

11:45 AM, 10-Nov-2020

238 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया रुझान

243 सीटों में से 238 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। इसमें एनडीए को लगभग आधी सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। एनडीए 125 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-70, जेडीयू-48, विकासशील इंसान पार्टी-6 और हम-1 सीट पर आगे है। 101 सीटों पर महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है। राजद-62, कांग्रेस-20 और वामदल-19 सीटों पर आगे है। बसपा-1, एआईएमआईएम-2, लोजपा- 5 और निर्दलीय-4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
 
 

11:39 AM, 10-Nov-2020

इलाके वार आंकड़े इस प्रकार हैं

उत्तर बिहार- 73 सीटें
नीतीश-43
तेजस्वी-28
लोजपा-02
अन्य-0
मगध भोजपुर क्षेत्र-69
नीतीश-24
तेजस्वी-41
मिथिलांचल क्षेत्र
नीतीश-28
तेजस्वी-20
लोजपा-2
अंग प्रदेश
नीतीश-16
तेजस्वी 10
सीमांचल क्षेत्र
नीतीश-14
तेजस्वी-6

11:36 AM, 10-Nov-2020

नीतीश सरकार के दो मंत्री पीछे

नीतीश सरकार के दो मंत्री पीछे हो गए हैं। पटना साहिब से नंदकिशोर यादव और मुजफ्परपुर से सुरेश सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं अब तेजप्रताप यादव आगे हो गए हैं। कुछ देर पहले वो पीछे चल रहे थे।

11:29 AM, 10-Nov-2020

70 सीटों पर एक हजार से कम वोटों का अंतर

70 सीटों पर एक हजार से कम वोटों का है अंतर दिखाई दे रहा है।

11:23 AM, 10-Nov-2020

आयोग ने 230 सीटों के लिए जारी किया रुझान

243 सीटों में से 230 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। एनडीए 119 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-61, जेडीयू-51, विकासशील इंसान पार्टी-6 और हम-1 सीट पर आगे है। 100 सीटों पर महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है। राजद-62, कांग्रेस-20 और वामदल-18 सीटों पर आगे है। बसपा और एआईएमआईएम के एक-एक सीट पर, लोजपा- 5 और निर्दलीय-4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
 
 

11:19 AM, 10-Nov-2020

36 सीटों पर है एक हजार का अंतर

36 सीटों पर एक हजार का अंतर दिखाई दे रहा है। इनमें 20 सीटों पर एनडीए तो 16 पर महागठबंधन आगे चल रहा है।

11:16 AM, 10-Nov-2020

लव सिन्हा हुए पीछे

चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा बांकीपुर सीट से भाजपा के नितिन नवीन से पीछे चल रहे हैं। वहीं हसनपुर विधानसभा सीट पर तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं।

 

11:03 AM, 10-Nov-2020

निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पांडे आगे

तरारी विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सुनील पांडे आगे हैं।

11:01 AM, 10-Nov-2020

223 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी किया

243 सीटों में से 223 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। एनडीए 117 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-63, जेडीयू-48, विकासशील इंसान पार्टी-5 और हम-1 सीट पर आगे है। 95 सीटों पर महागठबंधन बढ़त बनाए हुए है। राजद-61, कांग्रेस-19 और वामदल-15 सीटों पर आगे है। बसपा और एआईएमआईएम के एक-एक सीट पर, लोजपा- 4 और निर्दलीय-5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
 
 

10:55 AM, 10-Nov-2020

भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। भाजपा 70 पर तो राजद 69 सीटों पर आगे चल रही है। 

10:43 AM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने 189 सीटों के लिए रुझान किया जारी

चुनाव आयोग ने 243 सीटों में से 189 के रुझान को जारी कर दिया है। रुझान के अनुसार, एनडीए 97 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-53, जेडीयू-39, विकासशील इंसान पार्टी-5 सीट पर आगे है। महागठबंधन 82 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राजद-54, कांग्रेस-14, वामदल-14 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक सीट पर बीएसपी, चार पर लोजपा, दो पर एआईएमआईएम और तीन पर निर्दलीय आगे हैं।
 
 

10:39 AM, 10-Nov-2020

लालू के बड़े बेटे पीछे तो छोटे बेटे ने बनाई हुई है बढ़त

शुरुआती रुझानों में हसनपुर से लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पीछे चल रहे हैं। वहीं राघोपुर से तेजस्वी यादव बढ़त बनाए हुए हैं।

10:35 AM, 10-Nov-2020

चंद्रिका राय आगे चल रहे हैं

चेतन आनंद सिंह- आगे, सहरसा से लवली रंजन- पीछे चल रही हैं जबकि इसी सीट से आलोक रंजन- आगे चल रहे हैं, चंद्रिका राय- आगे, अब्दुल मुकेश सहनी- आगे चल रहे हैं। वहीं बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) आगे चल रही है।
 
 

10:25 AM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग ने 161 के लिए जारी किया रुझान

243 सीटों में से 161 के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी कर दिया है। एनडीए 81 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा-42, जेडीयू-34, विकासशील इंसन पार्टी- 25 पर आगे है। 75 सीटों पर महागठबंधन आगे चल रही है। राजद-51, कांग्रेस-13 और वामदल-11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं एक सीट पर बसपा, दो पर लोजपा और एक पर एआईएमआईएम आगे है।
 
 

10:21 AM, 10-Nov-2020

हम कोविड-19 के कारण हार रहे हैं: केसी त्यागी

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने कहा, 'एक साल पहले, राजद लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। लोकसभा परिणामों के अनुसार, जदयू और सहयोगियों को 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पिछले एक साल में, ब्रांड नीतीश को कोई नुकसान नहीं हुआ है हम केवल कोविड-19 के प्रभाव के कारण हार रहे हैं।'
 
 

10:14 AM, 10-Nov-2020

एनडीए को मिली 125 सीटें

रुझानों में बड़ा उलटफेर करते हुए एनडीए ने बाजी को पलट दिया है। अपने दम पर गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं हसनपुर से तेज प्रताप यादव तो इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीछए चल रहे हैं।

10:11 AM, 10-Nov-2020

243 सीटों के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया रुझान

243 सीटों में से 104 के लिए चुनाव आयोग ने रुझान जारी किए हैं। 52 सीटों पर राजग आगे है। भाजपा- 28, जदयू- 20, विकासशील इंसान पार्टी- 4 सीटों पर आगे है। वहीं 46 सीटों पर महागठबंधन आगे है। राजद-29, कांग्रेस-12, वामदल- 5 पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि बसपा- 2, लोजपी- 3 और एआईएमआईएम-1 पर आगे है।
 
 

10:06 AM, 10-Nov-2020

120 सीटों पर एनडीए आगे

सभी 243 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। 120 सीटों पर एनडीए तो महागठबंधन को 113 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। चिराग पासवान आठ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य दो सीट पर आगे चल रही हैं।

09:53 AM, 10-Nov-2020

महागठबंधन को एनडीए कड़ी टक्कर दे रहा है

रुझानों में महागठबंधन को एनडीए कड़ी टक्कर दे रहा है। महागठबंधन जहां 116 सीटों पर आगे है तो एनडीए 119 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए को केवल छह और सीटों की जरूरत है।

09:43 AM, 10-Nov-2020

बेनीपुर से कांग्रेस के मिथिलेश चौधरी आगे

सुपौल से मंत्री बिजेंद्र यादव, छातापुर से भाजपा के नीरज कुमार सिंह, त्रिवेणीगंज से राजद के संतोष सरदार, निर्मली से राजद के यदुवंश यादव, दरभंगा के बेनीपुर से कांग्रेस के मिथिलेश चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

09:39 AM, 10-Nov-2020

चुनाव आयोग के रुझान में 24 सीटों पर एनडीए आगे

चुनाव आयोग के रुझान: एनडीए 24 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा- 15, जेडीयू- 8, विकासशील इंसान पार्टी- 1 सीट पर आगे है। वहीं महागठबंधन 18 सीटों पर आगे चल रही है। राजद- 9, कांग्रेस- 5, लेफ्ट- 4 और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट पर बढ़त मिली है।
 
 

09:24 AM, 10-Nov-2020

ये वीआईपी नेता हैं आगे और पीछे

राजद के राघोपुर से तेजस्वी यादव- आगे, राजद के तेज प्रताप हसनपुर- आगे, विजय कुमार चौधरी- आगे, चंद्रिया राय- पीछे, मुकेश सहनी- पीछे, सहरसा से लवली आनंद- आगे, इमामगंज से जीतन राम मांझी- आगे, पटना साहिब से नंदकिशोर यादव- आगे, नितिन नवीन- आगे, पुष्पम प्रिया- पीछे, मधेपुरा से पप्पू यादव- पीछे, शिवहर से चेतन आनंद सिंह- आगे, जमुई से श्रेयसी सिंह- आगे, मधुबनी से राणा रणधीर सिंह- आगे।

05:44 AM, 10-Nov-2020

बिहार चुनाव: सभी 243 के परिणाम घोषित, एनडीए को मिला पूर्ण बहुमत

बिहार विधानसभा चुनाव में अधिकांश एक्जिट पोल में राजद नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पांच दलों के महागठबंधन को जीत हासिल होने का पूर्वानुमान व्यक्त किए जाने के बीच आज  मतगणना होगी। राज्य में मतगणना 38 जिलों के 55 मतगणना केंद्रों पर होगी और इसके परिणाम नीतीश कुमार सरकार का भविष्य तय करेंगे। नीतीश कुमार पिछले 15 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।

कुछ दिनों पहले अधिकांश एक्जिट पोल में जदयू-भाजपा गठबंधन की पराजय और राजद नीत महागठबंधन की जीत का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। 31 वर्षीय तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

चुनाव आयोग ने मतगणना सुचारू रूप से कराने के लिए पुख्ता प्रबंध किया है और इस बात का ध्यान रखा है कि मतों की गिनती की प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि मतदान होने के बाद जिन कक्षों (स्ट्रांग रूम) में ईवीएम मशीनों को रखा गया है, वहां पर केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है और मंगलवार को डाक मतपत्रों की गिनती के बाद इसे खोला जाएगा।

बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान में वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सभी निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें