फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Elections 2020: दूसरे चरण में हुई 54.05 फीसदी वोटिंग,1463 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Tue, 03 Nov 2020 06:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Assembly Election 2020 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए दूसरे चरण का मतदान अब समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर 54.05 फीसदी वोटिंग हुई। दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना में मतदान हुए। इस चरण में 1463 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब किसकी किस्मत में विधानसभा की कुर्सी होगी। इसका खुलासा 10 नवंबर को रिजल्ट के दिन ही होगा। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:01 PM, 03-Nov-2020

बिहार में दूसरे चरण में अभी तक 53.51 फीसदी मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अब तक 53.51 फीसदी मतदान हुआ है।
 

06:38 PM, 03-Nov-2020

एनडीए की सरकार 2010 के इतिहास को दोहराएगी- नित्यानंद राय

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार में माननीय प्रधानमंत्री की सभाओं में जो भीड़ उमड़ी है उसको देखकर और मतदान में लोगों की दिलचस्पी देखकर लग रहा है कि प्रचंड बहुमत से दोबारा यहां एनडीए की सरकार 2010 के इतिहास को दोहराएगी और नीतीश जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।
 

05:28 PM, 03-Nov-2020

कहीं कोई मुकाबला नहीं है, हम जीत रहे हैं- आरके सिंह

पटना में अपना वोट डालने के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरके सिंह ने कहा, कहीं कोई मुकाबला नहीं है, हम जीत रहे हैं। 
 

विज्ञापन
05:24 PM, 03-Nov-2020

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और उनकी पत्नी ने डाला वोट

बिहारः केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और उनकी पत्नी ने भागलपुर में डाला वोट।
 
 

05:14 PM, 03-Nov-2020

शाम पांच बजे तक 51.82 फीसदी मतदान

भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 51.82 फीसदी मतदान हुआ।
 

विज्ञापन
05:02 PM, 03-Nov-2020

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का मतदान जारी, सिवान के एक मतदान केंद्र पर वोट देने के लिए महिलाएं कतार में खड़ी दिखीं।
 

05:00 PM, 03-Nov-2020

शाम चार बजे तक 44.96 फीसदी मतदान हुआ 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम चार बजे तक 44.96 फीसदी मतदान हुआ।
 

03:44 PM, 03-Nov-2020

दोपहर 3 बजे तक 44.51 फीसदी मतदान हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 44.51 फीसदी मतदान हुआ। 

03:05 PM, 03-Nov-2020

नीतीश की सभा में चलें पत्थर

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसी बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने मधुबनी के हरलाखी पहुंचे। जहां नीतीश नौकरियों की बात कर रहे थे उसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर पत्थर फेंक दिया। हालांकि, नीतीश ने मंच से कहा कि फेंकों, और फेंकों और फेंकते रहो। इससे पहले भी नीतीश के खिलाफ नारेबाजी हुई थी। 

03:01 PM, 03-Nov-2020

दो बजे तक 33.03 फीसदी मतदान हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे तक 33.03 फीसदी मतदान हुआ। 

02:55 PM, 03-Nov-2020

मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहे बीएसएफ के अवर निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

वैशाली जिले में लालगंज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 191 पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के अवर निरीक्षक के आर भाई (55) की दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को मौत हो गई। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतक अवर निरीक्षक गुजरात राज्य के वडोदरा शहर के रहने वाले थे।

सूत्रों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया शुरू होने के समय उक्त अधिकारी को सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया जिसकी सूचना उन्होंने अपने बीएसएफ के केंद्र भगवानपुर में दी। बीएसएफ केंद्र के जवान उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने इस घटना के संबंध में बीएसएफ के जवानों का बयान दर्ज किया है और अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

02:46 PM, 03-Nov-2020

बिहार चुनाव अशांति, असुरक्षा, अपहरण के खिलाफ: रविशंकर प्रसाद

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार चुनाव का मुद्दा एकदम स्पष्ट है। यह चुनाव अशांति, असुरक्षा, अपहरण के खिलाफ है। पिछले 15 सालों में जो काम हुआ है, उसे जनता ने देखा है। आप देख सकते हैं कि पिछले 15 सालों में कितने डॉक्टरों का अपहरण हुआ है। 

02:39 PM, 03-Nov-2020

छपरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने का इंतजार कर रहे मतदाता

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। छपरा के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते लोग।
 

 

02:26 PM, 03-Nov-2020

जंगलराज लाने वालों को भारत माता से दिक्कत: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अररिया की रैली में विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, बिहार में जंगलराज लाने वालों के साथियों को भारत माता से दिक्कत है। कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं। 

01:49 PM, 03-Nov-2020

महागठबंधन की सरकार बनना तय: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बिहार में जिस प्रकार से हवा चल रही है निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बनेगी। एक तरफ महागठबंधन है जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव जी कर रहे हैं और दूसरी तरफ ठगबंधन है जिसमें नीतीश कुमार जी और चिराग पासवान हैं। 
 

01:42 PM, 03-Nov-2020

एक बजे तक 32.82 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ। 
 
 

01:34 PM, 03-Nov-2020

बरुराज विधानसभा क्षेत्र में मतदान का बहिष्कार

बिहार के मुजफ्फरपुर के बरुराज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 178 पर ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीण इलाके में विकास कार्य न होने को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। एक ग्रामीण महिला ने कहा, 'रोड नहीं, तो वोट नहीं।'
 
 

01:27 PM, 03-Nov-2020

जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ विश्वासघात किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए कहा, जंगलराज ने बिहार के सामर्थ्य के साथ जो विश्वासघात किया, उसे बिहार का हर नागरिक अच्छे से जानता है। जुबान पर बार-बार गरीब का नाम लाने वालों ने गरीब को ही चुनाव से दूर कर दिया था। बिहार के गरीब को अपनी मर्जी की सरकार बनाने का अधिकार ही नहीं था। 

01:16 PM, 03-Nov-2020

बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

बिहार के सहरसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, बिहार आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रतिबद्ध है। दूसरे चरण के मतदान ने तस्वीर साफ कर दी है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने वाली है। 

12:50 PM, 03-Nov-2020

भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

तीन लोगों की पिटाई को लेकर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा ने ट्वीट कर कहा, 'जंगलराज के युवराज को अपनी हार साफ दिखने लगी है। तभी तो अराजक कार्यकर्ताओं से मासूम बिहार वासियों पर हमला करा रहे हैं। हमारे इस भाई के साथ जो हुआ है, वो जंगलराज के दिन याद दिलाने के लिए काफी हैं, अपने वोट की ऐसी चोट करें कि बिहार से डबल-डबल युवराजों का नामों निशान मिट जाए।'
 
 

12:43 PM, 03-Nov-2020

मतदान के बाद लौट रहे लोगों के साथ हुई मारपीट

पटना के फतुहा विधानसभा के सोनारू इलाका स्थित बूथ संख्या 214ए पर मतदान करके लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। मारपीट में तीनों घायल हो गए हैं। लोगों ने एक खास दल के समर्थकों पर पिटाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक खास पार्टी के पक्ष में उनसे मतदान करने को कहा गया था। जब उन्होंने इससे इनकार किया तो उनकी पिटाई की गई।
 

12:35 PM, 03-Nov-2020

बिहार में बदलाव की लहर है

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'बदलाव की लहर है। मुझे विश्वास है कि परिणाम बिहार में लव सिन्हा और विकास के पक्ष में होंगे।' बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।
 

 

12:30 PM, 03-Nov-2020

दिव्यांगों की मदद करते आईटीबीपी के जवान 

बिहार में राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान खगड़िया, सिवान और सारण जिलों में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने अलग-अलग मतदान केद्रों में दिव्यांग मतदाताओं की मदद की।
 
 

12:25 PM, 03-Nov-2020

पटना में रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में वोट डाला।
 
 

12:03 PM, 03-Nov-2020

तेज प्रताप के ससुर का चिराग पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप के ससुर और परसा से जदयू प्रत्याशी चंद्रिका राय ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान दिल्ली में रहते हैं। चिराग बिहार की जमीनी हकीकत के बारे में अवगत नहीं हैं। उनका रहन-सहन पांच स्टार वाला है। वो ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं। 

12:01 PM, 03-Nov-2020

11 बजे तक 19.26 फीसदी मतदान हुआ

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया है कि 11 बजे तक दूसरे चरण के लिए 19.26 फीसदी मतदान हुआ है। 
 

 

11:55 AM, 03-Nov-2020

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला
 


 

11:15 AM, 03-Nov-2020

वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद मंगलवार को कहा कि लोग अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें ताकि उनकी पसंद की सरकार बन सके। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ा और किशनगंज में आ रहा हूं। बढ़ती बेरोजगारी, किसानों पर आपदा, कमजोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी। आज बिहार के कुछ जिलों में मतदान का दूसरा चरण है। वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।'
 
 

11:09 AM, 03-Nov-2020

17 जिलों में जारी है मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी है। सिवान के मतदान केंद्र का एक दृश्य।
 
 

11:05 AM, 03-Nov-2020

मतदान केंद्र 201 पर वीवीपैट में हुई तकनीकी गड़बड़ी

बिहार के समीरपुर के फुहिया घाट पर सालहा चंदन गांव में मतदान केंद्र 201 पर वीवीपैट में तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। चुनाव आयोग की तकनीकी टीम नाव के जरिए पोलिंग बूथ पर पहुंची है।
 
 

10:56 AM, 03-Nov-2020

15 सालों तक काम किया तभी बिहार आगे बढ़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, 'विगत 15 सालों से लगातार काम करते आ रहे हैं, तभी बिहार आगे बढ़ा है। पूरे बिहार को ही अपना परिवार और घर मानकर हमने सेवा कार्य किया है। हाशिए पर खड़े अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा में जब तक नहीं ले आते तब तक ये प्रयास और विकास कार्य करते रहेंगे।'
 

10:08 AM, 03-Nov-2020

नित्यानंद राय ने डाला वोट

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय ने हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के करनपुरा के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 
 

09:48 AM, 03-Nov-2020

9 बजे तक हुई 8.5 प्रतिशत वोटिंग

बिहार में 9 बजे तक 8.05 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। यह जानकारी बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने दी।

 

09:37 AM, 03-Nov-2020

वोट डालने पहुंचे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दीघा के एक सरकारी स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा, 'हर किसी को अपना वोट डालने के लिए आना चाहिए।'
 

09:32 AM, 03-Nov-2020

तेजस्वी यादव ने लोगों से की वोट करने की अपील

पटना में राजद नेता तेजस्वी यादव ने लोगों से वोट करने की अपील की। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से लोकतंत्र के इस त्योहार में हिस्सा लेने की अपील करता हूं। मुझे विश्वास है कि लोग अपने वोट की ताकत से बदलाव लाएंगे। आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, महंगाई,सुनवाई वाली सरकार चाहते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि लोकतंत्र में सब लोग अपने मतों का इस्तेमाल करके बदलाव जरूर करेंगे।'
 
 

09:19 AM, 03-Nov-2020

वोट डालने के लिए पहुंचे तेजप्रताप यादव

राजद नेता और हसनपुर से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, 'जनता बदलाव चाहती है। जनता त्राहिमाम कर रही है। हम उनकी मांगों को पूरा करेंगे। मैं लोगों से वोट डालने की अपील करता हूं।'
 

09:15 AM, 03-Nov-2020

वोट डालने के लिए पहुंची राबड़ी देवी

राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी वोट डालने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा, 'बिहार को बदलाव चाहिए, बदलाव की गंगा बह रही है।' राबड़ी के साथ उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने भी पटना के बूथ नंबर 160 पर वोट डाला। मतदान के बाद राबड़ी देवी ने कहा, 'हर जगह महागठबंधन जीत रहा है, हमारे पास पूरी रिपोर्ट है। बिहार के लोग हमें रिपोर्ट दे रहे हैं।'
 

 

09:02 AM, 03-Nov-2020

पटना में हुआ मतदाताओं का सम्मान

पटना में चुनाव आयोग ने मतदान में सहभागिता देने वाले मतदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
 
 

08:55 AM, 03-Nov-2020

पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने किया मतदान

चेरियाबरियारपुर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार और पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने श्रीपुर मतदान केंद्र संख्या 173 पर मतदान किया।
 

08:43 AM, 03-Nov-2020

वरिष्ठ मतदाता की सहायता करता पुलिस कर्मी

पटना में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपना वोट डालने के लिए पहुंचे एक वरिष्ठ नागरिक मतदाता की सहायता करता पुलिस कर्मी।
 
 

08:18 AM, 03-Nov-2020

सुशील मोदी को मिले वीवीआईपी ट्रीटमेट से खफा हुए लोग

पटना में सुबह-सुबह राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मतदान करने के लिए पहुंचे, उन्होंने तुरंत वोट दिया। उन्हें मिले वीआईपी ट्रीटमेंट से वहां मौजूद अन्य लोग खफा नजर आए। एक मतदाता ने कहा कि हम काफी देर से लाइन में खड़े हैं। लेकिन अब क्या कीजिएगा।

08:12 AM, 03-Nov-2020

चिराग ने जेडीयू पर लगाया विश्वासघात का आरोप

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए ट्वीट किया, 'श्री नीतीश कुमार के सभी लोग भाजपा के प्रत्याशियों के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। सभी मतदाताओं से अपील है की जहां भी लोजपा चुनाव नहीं लड़ रही हो वहां भाजपा के प्रत्याशियों को पूरा आशीर्वाद दें। जेडीयू अभी से हार का बहाना बना रही है। किसी भी कीमत पर बिहार को बचाना है। इसके साथ उन्होंने असंभव नीतीश हैशटैग का प्रयोग किया है।'
 

08:00 AM, 03-Nov-2020

साइकिल से दादी के साथ मतदान करने के लिए पहुंची एक लड़की

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में वोट डालने के लिए एक लड़की अपनी दादी के साथ साइकिल से पटना के एक मतदान केंद्र पर पहुंची। लड़की ने कहा, 'मैं अपनी दादी के साथ यहां आई हूं। मैं पहली बार मतदान कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे पास अब युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर होंगे।'
 

07:55 AM, 03-Nov-2020

शाह ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की

गृह मंत्री अमित शाह ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है। आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।’
 
 

07:50 AM, 03-Nov-2020

मतदान केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं मतदाता

पटना में मतदान केंद्र 325 और 326 पर कतार में खड़े मतदाताओं द्वारा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी दूसरे चरण के लिए हो रहे मतदान में अपनी भागीदारी देने के लिए पहुंचे हैं।
 


 

07:44 AM, 03-Nov-2020

जेपी नड्डा बोले- पहले मतदान, फिर जलपान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पहले मतदान, फिर जलपान। बिहार की जनता आज अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए दूसरे चरण का मतदान करने वाली है। सभी मतदाताओं से अपील है कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जन-भागीदारी सुनिश्चित कर अपना योगदान अवश्य दें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।'
 
 

07:41 AM, 03-Nov-2020

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान करें: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मतदान करने की अपील की। उन्होंन ट्वीट कर कहा, 'बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस उत्सव को सफल बनाएं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही मास्क जरूर पहनें।'
 
 

07:35 AM, 03-Nov-2020

चिराग पाासवान ने डाला वोट

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने खगड़िया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जदयू भाजपा के साथ भीतरघात कर रही है।
 


 

07:30 AM, 03-Nov-2020

तेजस्वी ने लोगों से की मतदान करने की अपील

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा, 'अच्छी शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था और विकसित बिहार के लिए मतदान अवश्य करें। नए दौर में नए बिहार के लिए बदलाव अति आवश्यक है। जय हिंद, जय बिहार।'
 
 

07:22 AM, 03-Nov-2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने डाला वोट

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजेंद्र नगर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल के बूथ नंबर 49 पर वोट डाला। उन्होंने मतदाताओं से बाहर निकलकर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनकर वोट डालने की अपील की। सुशील मोदी ने कहा, 'मेरी लोगों से अपील है कि घरों से निकलें और मतदान करें।'
 
 

07:13 AM, 03-Nov-2020

राज्यपाल फागू चौहान वोट डालने पहुंचे

राज्यपाल फागू चौहान वोट डालने दिघा के सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा- मैं लोगों से बड़ी संख्या में मतदान की अपील करता हूं। उम्मीद है कि इस बार मतदान प्रतिशत पिछले बार के मुकाबले अधिक रहेगा। 
 
 

07:03 AM, 03-Nov-2020

मतदान हुआ शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान शुरू। 
 

 

06:59 AM, 03-Nov-2020

राज्यपाल और सीएम नीतीश यहां मतदान करेंगे

पटना में दिघा में सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार यहां वोट डालने आएंगे। 
 

 

06:50 AM, 03-Nov-2020

मतदान की तैयारियां पूरी

समस्तीपुर के बूथ नंबर 138 में मतदान की तैयारियां पूरी। 
   

 

06:42 AM, 03-Nov-2020

नालंदा के हरनौत निर्वाचन क्षेत्र में भी मतदान

हरनौत (नालंदा) निर्वाचन क्षेत्र, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गांव है, भी इस चरण में मतदान करने जा रहा है।

 

06:34 AM, 03-Nov-2020

बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा मैदान में

पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा भी इस चरण में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उनका प्रमुख रूप से मुकाबला भाजपा के विधायक नितिन नबीन के साथ होगा।
 

06:29 AM, 03-Nov-2020

मतदान की तैयारियां

खगड़िया के पोलिंग बूथ नंबर 8 पर मतदान की तैयारियां। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है। 
 

06:06 AM, 03-Nov-2020

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में हुई 54.05 फीसदी वोटिंग,1463 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा। इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1500 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों के पालन के साथ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा की एक तिहाई सीटों पर इस चरण में मतदान होगा। ये 94 विधानसभा सीटें 17 जिलों में स्थित हैं। इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा उनमें राजद के तेजस्वी यादव शामिल हैं। तेजस्वी विपक्षी महागठबंधन की और से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी हैं।

तेजस्वी यादव वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने 2015 में भाजपा के सतीश कुमार को हराकर यह सीट फिर अपनी पार्टी के लिए जीती। सतीश ने 2010 में इस सीट पर यादव की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हराया था।

भाजपा ने इस बार भी सतीश कुमार को ही यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। वहीं, तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के टिकट पर परसा से चुनावी मैदान में हैं।

इसके अतिरिक्त पथ निर्माण मंत्री और भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव (पटना साहिब), जदयू विधायक और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार (नालंदा), भाजपा विधायक और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह (मधुबन), और जदयू नेता और राज्य मंत्री रामसेवक सिंह (हथुआ) से चुनावी मैदान में हैं ।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें