फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020 : जदयू के 10 विधायकों और एक मंत्री का कटा टिकट, 18 नये चेहरे

Thu, 08 Oct 2020 03:52 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, पटना।

सार

  • लालू के समधी चंद्रिका राय, सेवानिवृत डीजी सुनील कुमार उम्मीदवार, गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नहीं
  • अति पिछड़ों पर जोर, 115 उम्मीदवारों की सूची में 16 सवर्ण, 9 मुस्लिम नौ, 17 दलित 17
विज्ञापन
जदयू के उम्मीदवारों की सूची जारी करते प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख से एक दिन पहले काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार जदयू ने बुधवार को अपने कोटे की सभी 115 सीटों पर उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। 10 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


हाल ही में पार्टी में शामिल पुलिस अधिकारी सुनील कुमार को भोरे सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि गुप्तेश्वर पांडेय का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। पार्टी ने 18 नये कार्यकर्ताओं पर इस बार दाव लगाया है।

लालू-राबड़ी के समधी चंद्रिका राय को भी परसा से उम्मीदवार बनाया गया है। राजद छोड़ जदयू में आये फराज फातमी, महेश्वर यादव, दिलीप राय को भी उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट कटने वालों में वरिष्ठ मंत्री कपिलदेव कामत भी हैं।
विज्ञापन


जदयू ने अपने उम्मीदवारों में सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। 115 उम्मीदवारों में सबसे अधिक 70 उम्मीदवार पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग से हैं। अतिपिछड़ा वर्ग को 40 टिकट बांटे गए हैं, अनुसूचित जाति को 17, अनुसूचित जनजाति को एक, पिछड़ा वर्ग को 30, मस्लिम को नौ, 16 सवर्ण और महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

जदयू की सूची के अनुसार, राजगीर एससी सीट से पुलिस इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ पहली बार विधायक बने रवि ज्योति का टिकट कट गया है। उनकी जगह बुधवार को ही पार्टी में शामिल हरियाणा के राज्यपाल के बेटे कौशल किशोर को राजगीर से उम्मीदवार बनाया गया है।

फराज फातमी की केउटी सीट भाजपा में चले जाने के कारण दरभंगा ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है,  वहीं कुछ ही दिन पहले रायफल की अवैध गोलियां घर से बरामद होने पर समाज कल्याण मंत्री का पद गंवाने वाली मंजू वर्मा को बेगूसराय जिला के चेरिया बरियारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।

इनके कटे टिकट
मंत्री कपिलदेव कामत, फुलपरास से गुलजार देवी, राजगीर से रवि ज्योति, बेनीपुर से सुनील चौधरी, जीरादेई से रमेश सिंह कुशवाहा, एकमा से मनोरंजन सिंह, वैशाली से राजकिशोर सिंह,सुलतानगंज से सुबोध राय,अमरपुर से जनार्दन मांझी और डुमराव से ददन पहलवान के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें