फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : अश्विनी चौबे ने शिक्षा मंत्री को कहा- मूर्ख, नीतीश कुमार और लालू यादव के बारे में ऐसा बोल गए

Sat, 01 Jul 2023 09:24 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा-  पटना में जो बारात आई थी। उसका मंडप सजा था लेकिन दूल्हे का पता ही नहीं था। बिना दूल्हा का बारात और मंडप नहीं होता है। अब कहते हैं कि बेंगलुरु में जाकर हम लोग बैठक करेंगे। पलटू राम आप नेपाल चले जाओ कहीं और चले जाओ 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए। शिक्षा मंत्री के विषय में पूछने पर अश्विनी चौबे ने कहा कि किसने इन्हें शिक्षा मंत्री बना दिया। ये तो मूर्ख हैं। अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह पलटू राम और उलटू राम और उनके पुत्र सलटू राम हैं। इन सभी को आगामी चुनाव में सभी लोग मिलकर सलटायेंगे। जब तक यह पलटू राम का उलटू राम समूचा चारा उल्टी नहीं कर देता, तब तक उलटू राम को भुगतना ही पड़ेगा। जब उलटू राम सारा चारा उल्टी कर देगा। तब बिहार का विकास भी होगा। 

विज्ञापन


पलटू राम देख रहे हैं मुंगेरीलाल का हसीन सपने
अश्विनी चौबे यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि कहा कि यह लोग कहते हैं कि सीबीआई, ईडी से हमलोगों पर छाप डलवाते हैं। सीबीआई और ईडी इनलोगों के ठिकानों पर छापा नहीं मारेगा तो क्या इनलोगो की आरती उतारेगा। इनलोगों ने लूटा है देश, लूटा है राज्य...। लुटेरे को जेल खानदान सहित जाना ही पड़ेगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पलटू राम आजकल नरेंद्र मोदी का विरोध कर के अपनी तस्वीर खिंचवा रहे हैं। उन्हें शायद यह पता नहीं है कि पूरी दुनिया में मोदी का नाम शान से लिया जा रहा है। मुंगेरीलल के हसीन सपने देखने वाले पलटू राम आपका सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना ही रह जाएगा।

2024 में फिर से बनेगी मोदी सरकार 
अश्विनी चौबे ने विपक्षी एकता की बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा कि पटना में जो बारात आई थी। उसका मंडप सजा था लेकिन दूल्हे का पता ही नहीं था। बिना दूल्हा का बारात और मंडप नहीं होता है। अब कहते हैं कि बेंगलुरु में जाकर हम लोग बैठक करेंगे। पलटू राम आप नेपाल चले जाओ कहीं और चले जाओ लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। भाजपा में चुनाव में 400 के पार सीट जीतेगी और 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे। 
विज्ञापन


किसी भी कीमत पर दरभंगा में एम्स बनकर रहेगा
दरभंगा एम्स के मसले पर अश्विनी चौबे ने कहा- कहा कि हमने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर स्वीकृति दिलाई थी। बिहार सरकार और केंद्र सरकार के साथ एग्रीमेंट भी हुआ। बिहार सरकार ने कुछ जमीन भी दिया। लेकिन बाद में मुकर गए। कहा एम्स DMCH परिसर में ना बनकर कही और बनेगा। क्योकि दरभंगा एम्स के शिलान्यास तो नरेंद्र मोदी करेंगे। इस कारण इन्होंने ऐसा जमीन दे दिया। जिसपर निर्माण ही नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दरभंगा एम्स के निर्माण की समीक्षा की है और कहा कि दरभंगा में किसी भी कीमत पर एम्स बनकर ही रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें