सहयोगियों को साधने के लिए भाजपा लंच और नाश्ते की डिप्लोमेसी का सहारा ले रही है। सीट बंटवारें को लेकर राजग सहयोगियों की ओर से भाजपा आलाकमान पर बन रहे दबाव को कम करने की कवायद में केंद्रीय मंत्री एवं राज्य भाजपा के चुनाव प्रभारी अनंत कुमार लंच और नाश्ते की डिप्लोमेसी के जरिए बिहार के राजग नेताओं को साधने में जुटे हैं।
टिकट वितरण को लेकर लोजपा, रालोसपा और हम के तल्लख तेवरों के बीच कुमार ने रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को मंगलवार सुबह अपने घर नाश्ते पर बुलाकर उनसे बिहार के सीट बंटवारे की तस्वीर पर चर्चा की।
इस कवायद में बुधवार सुबह अनंत कुमार के यहां नाश्ते की बारी लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की है। तो लंच पर उनके साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के प्रमुख जीतन राम मांझी लंच करेंगे।