फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बाढ़ और सुखाड़ के लिए बिहार सरकार का बेफिक्र; जल संसाधन मंत्री संजय झा ने क्या बताया इसके बारे में

Wed, 10 May 2023 11:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Flood Monitoring App : बाढ़ एवं सिंचाई क्षेत्र से संबंधित जरूरी सूचना को स्वचालित प्रणाली के जरिए मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी-व्यक्तियों तक रियल टाइम में पहुंचाने और इसके आधार पर समय रहते जरूरी कदम उठाने के लिए बिहार सरकार के एप का नाम है- ब्रेफिक्र।
विज्ञापन
एप लांच करते जल संसाधन एवं सूचना-जनसंपर्क मंत्री संजय झा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बाढ़ एवं सुखाड़ के प्रभाव को कम करने के लिए आधुनिकतम तकनीक को अपनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए जल संसाधन विभाग की ओर से बुधवार को विशेष एप ’बेफिक्र’ का शुभारंभ किया गया। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार ने इस एप को लॉन्च किया। जल संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि इस एप का उद्देश्य जल संसाधन विभाग के अंतर्गत बाढ़ एवं सिंचाई क्षेत्र से संबंधित जरूरी सूचना को स्वचालित प्रणाली के जरिए मुख्यालय से लेकर क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारी और व्यक्तियों तक रियल टाइम में पहुंचाना है। इसके आधार पर समय रहते जरूरी कदम उठा सकें।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग को संस्था बाढ़ प्रबंधन सुधार सहायक केंद्र के अंदर स्थापित मेथेटिकल मॉडलिंग सेंटर द्वारा नवीनतम तकनीक, सेटेलाइट से प्राप्त चित्रों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए बिहार की सभी नदियों के पांच दिनों के जलस्तर का पूर्वानुमान तैयार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस एप के जरिए सिंचाई और बाढ़ को लेकर जल्द से जल्द सूचना मिलेगी। आपकी शिकयत, सुझाव और मदद के लिए तुरंत रिस्पांस दिया जाएगा। सिंचाई में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए इस एप की मदद ली जा रही है। इससे पहले भी जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए 'दृष्टि' एप लॉन्च किया गया था। यह एप परियोजना प्रबंधन में पारदर्शिता और बदलाव लाने के लिए लॉन्च किया गया था। इससे निरीक्षण अधिकारियों को योजनाओं के डेवलपमेंट के बारे में रियल टाइम रिपोर्टिंग देनी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें